फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Corporation putting lives at risk by putting dilapidated buses on the roads: Pyaar Singh

खटारा बसों को सड़कों पर उतार जान जोखिम में डाल रहा निगम : प्यार सिंह

Fri, 30 Jan 2026 11:33 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 30 Jan 2026 11:33 PM IST
विज्ञापन
Corporation putting lives at risk by putting dilapidated buses on the roads: Pyaar Singh
मंडी। हिमाचल पथ परिवहन निगम की बसें आज अपनी अंतिम सांसें ले रही हैं। 16 लाख किलोमीटर का सफर पूरा कर चुकी खटारा बसों को सड़कों पर उतारकर यात्रियों की जान जोखिम में डाली जा रही है। यह तीखा हमला हिमाचल परिवहन मजदूर संघ के प्रदेशाध्यक्ष प्यार सिंह ठाकुर ने शुक्रवार को मंडी में आयोजित संघ के राज्य सम्मेलन के दौरान बोला।
विज्ञापन

सम्मेलन के बाद मीडिया से बातचीत में उन्होंने दो टूक कहा कि वर्कशॉप की हालत बदतर है और कर्मचारी बिना पुर्जों व औजारों के इन कंडम बसों को धक्का मारकर चलाने को मजबूर हैं। प्रबंधन की पोल खोलते हुए प्यार सिंह ने कहा कि प्रदेश की कर्मशालाओं में बुनियादी सुविधाओं का अभाव है। नई बसें तो खरीदी जा रही हैं, लेकिन उनकी मरम्मत के लिए न तो पुर्जे उपलब्ध हैं और न ही जरूरी टूलकिट।
विज्ञापन

उन्होंने आरोप लगाया कि जो बसें 10 किलोमीटर चलने की स्थिति में भी नहीं हैं, उन्हें रूटों पर भेजकर जनता की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। उन्होंने उपमुख्यमंत्री की संजीदगी पर भी सवाल उठाए। मजदूर संघ ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए मांग की है कि पूर्व सरकार के समय रखे गए पीस मील वर्करों को तुरंत नियमित किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्यार सिंह ठाकुर ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने कर्मचारियों की मांगों और निगम की बदहाली की ओर तुरंत ध्यान नहीं दिया तो संघ प्रदेशव्यापी आंदोलन शुरू करेगा। इस मौके पर मंडी सदर के विधायक अनिल शर्मा, द्रंग के विधायक पूर्ण चंद ठाकुर और भाजपा नेता आश्रय शर्मा, मंडी जिला भाजपा के अध्यक्ष निहाल चंद शर्मा सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed