फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Corona report has to be shown before coming here, outpur panchayat

कोरोना रिपोर्ट पर ही ऊटपुर पंचायत में मिलेगा प्रवेश

Sat, 17 Apr 2021 10:28 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 17 Apr 2021 10:28 PM IST
विज्ञापन
Corona report has to be shown before coming here, outpur panchayat
लडभड़ोल की ग्राम पंचायत ऊटपुर के प्रधान संजय चौहान। इन्होंने ही पंचायत में आने के लिए कोविड रिपो? - फोटो : Mandi
लडभड़ोल (मंडी)। तहसील क्षेत्र लडभड़ोल की ग्राम पंचायत ऊटपुर में प्रवेश करने से पहले कोरोना रिपोर्ट दिखानी होगी। इस नियम के दायरे में पंचायत के लोग भी आ गए हैं। अगर पंचायत का निवासी बाहर से आ रहा है तो उसे भी कोरोना रिपोर्ट दिखानी होगी। यह निर्णय पंचायत प्रधान संजय चौहान ने कोरोना के मामलों को लेकर लिया है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अगर कोई व्यक्ति पॉजिटिव है तो इसकी सूचना स्वास्थ्य विभाग को दी जाएगी। अगर अस्पताल में भर्ती करने की जरूरत होगी तो उसे भर्ती करवाया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग के निर्देशानुसार उसे होम आइसोलेट भी किया जाएगा।
विज्ञापन

नियम की पालना के निर्देश पंचायत निवासियों को दिए गए हैं। प्रधान ने सभी लोगों से आग्रह किया है कि वे भी इस बात का ध्यान रखें कि अगर कोई व्यक्ति बिना टेस्ट रिपोर्ट के आ जाता है तो उसकी सूचना तुरंत पंचायत को दें। उन्हें पंचायत में प्रवेश न करने दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि हमारी पंचायत के लोग ऐसा करते हैं तो वे खुद और अपने परिवार को इस संक्रमण से सुरक्षित रख सकेंगे। अगर उन्हें किसी व्यक्ति के आने की गुप्त सूचना मिलती है तो बाहर से आने वाले व्यक्ति और उसके परिवार पर पंचायत की ओर से कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed