फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   corona case

दो डॉक्टरों, 6 आईआइटी प्रशिक्षुओं सहित 19 लोग संक्रमित

Wed, 05 Jan 2022 10:42 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 05 Jan 2022 10:42 PM IST
विज्ञापन
corona case
मंडी। मंडी जिला में बुधवर को दो डॉक्टर, मेडिकल कॉलेज के दो प्रशिक्षु व 6 आईआईटी प्रशिक्षुओं सहित 19 लोग कोरोना संक्रमण की चपेट में आए हैं। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जिला भर से 388 सैंपल की जांच नेरचौक मेडिकल कॉलेज में की गई। जिनमें रैट के 281 सैंपल में से 15 और आरटीपीसीआर के 107 सैंपल में से 4 पॉजिटिव पाए गए। जिनमें सुंदरनगर से 2, बल्ह 2, सदर 7, सरकाघाट 2, गोहर से 2, करसोग से 1, जोगिंद्रनगर से 3 नए मामले सामने आए हैं। सीएमओ डॉ देवेंद्र शर्मा ने पुष्टि करते हुए बताया कि कोरोना दोबारा से अपने पांव पसार रहा है। ऐसे में लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है। उन्होंने जनता का आहवान किया कि हमेशा मास्क लगा कर घर से बाहर निकले। हमेशा कोविड नियमों का पालन करते हुए बार बार हाथों को साबुन से साफ करें। सर्दी-खांसी व जुकाम की शिकायत होने पर शीघ्र अस्पताल में शारीरिक जांच करवाएं। जो लोग कोरोना वैक्सीनेशन से छूट गए हैं वह शीघ्र अस्पतालों में पहुंच कर वैक्शीनेशन करवाएं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed