फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   corona case

मंडी में कोरोना से दो की मौत, 104 नए मामले

Wed, 11 Nov 2020 10:53 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 11 Nov 2020 10:53 PM IST
विज्ञापन
corona  case
मंडी। मेडिकल कालेज और कोविड अस्पताल में बुधवार सुबह कोरोना से दो और मौतें हो गईं। इसके अलावा जिले में 104 नए मामले सामने आए हैं। धर्मपुर के गांव बलैया के 73 वर्षीय वृद्ध कोरोना से जंग हार गए। उन्हें मंगलवार शाम 7 बजे नेरचौक मेडिकल अस्पताल में भर्ती किया गया था।
विज्ञापन

कुल्लू की बधोगरी गांव की 73 साल की वृद्धा ने भी कोरोना से दम तोड़ दिया। उन्हें कल्लू से कोविड अस्पताल नेरचौक रेफर किया गया था। रात करीब 1 बजे उन्हें नेरचौक मेडिकल कालेज में भर्ती किया गया। सुबह तड़के करीब 3 बजे उन्होंने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

जिले में संक्रमितों की मौत का आंकड़े के साथ-साथ एक्टिव मामलों की संख्या भी बढ़ती जा रही है। मंडी में अब तक 4137 लोग कोरोना संक्रमण की चपेट में आए हैं। वहीं 1118 मामले एक्टिव हैं और 48 की मौत हो चुकी है। जिले में बुधवार को 104 मामले पॉजिटिव आए है। इसमें 36 मामले मंगलवार के पैंडिंग सैंपल से हैं। बाकी के कोरना संक्त्रस्मित के मामले बुधवार को हुए टेस्ट से आए हैं। इस बारे में मंडी के सीएमओ डॉ. देवेंद्र शर्मा ने बताया कि जिले में अब तक 2971 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। होम आइसोलेशन में अभी तक 879 लोग रह रहे हैं। होम आइसोलेशन में चार लोगों की मौत हो चुकी है। 7 लोगों की एंबुुलेंस या पहुंचते ही मौत हो गई। सब जेल मंडी में अब तक 13 लोग पॉजिटिव आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सरकाघाट क्षेत्र में कोरोना के एक साथ 36 नए मामले आने से क्षेत्र में हड़कंप का माहौल है। एसडीएम सरकाघाट जफर इकबाल ने बताया कि सबसे अधिक मामले शिक्षण संस्थानों के हैं। इनमें एक आईटीआई से सात मामले हैं। वहीं रिस्सा स्कूल, कोलनी ढलवान, भद्रवाड़, पौंटा स्कूलों से एक दर्जन से अधिक मामले पॉजिटिव आए हैं। क्षेत्र के एक होटल से चार मामले आए हैं। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में यह सभी मामले पहले से कोरोना पॉजिटिव लोगों के संपर्क में आने से आए हैं। सभी को होम आइसोलेट किया गया है।
जिन मरीजों की हालत बेहतर नहीं है उनको कोविड अस्पताल में शिफ्ट किया जाएगा। इसके साथ ही इन मरीजों के प्राथमिक संपर्क में आने वाले लोगों के सैंपल लेकर टेस्ट के लिए भेजे जाएंगे।
कैदियों के लिए ट्राइबल हॉस्टल को बनाया कोविड केयर सेंटर
जिला प्रशासन ने कोरोना संक्त्रस्मण की स्थिति में ट्राइबल हॉस्टल भटोग को जेल कैदियों के लिए विशेष समर्पित कोविड केयर सेंटर बनाने का फैसला लिया है। यह निर्णय मंडी सब जेल में लगातार बढ़ रहे मामलों को देखते हुए लिया गया है। इस संदर्भ में डीसी ऋग्वेद ठाकुर ने आदेश जारी किए हैं।

मंडी में यहां से आए नए मामले
बुधवार को अकेले पधर सीसे स्कूल के 13 शिक्षक, सेरी पधर, साहल कुन्नू, कोलनी ढलवान, भद्रवाड़, पौंटा और रिस्सा स्कूल के 30 शिक्षक और गैर शिक्षक पॉजिटिव आए हैं। इसके अलावा आईआईटी कमांद के 2 छात्र और एक कर्मचारी का बच्चा भी पॉजिटिव आया है। इसके अलावा बाकी मामले जिला के अलग-अलग स्थानों से आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed