फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Consignments of narcotics seized in 210 NDPS cases destroyed.

Mandi News: 210 एनडीपीएस मामलों में जब्त मादक पदार्थों की खेप नष्ट

Sun, 28 Jun 2026 12:32 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jun 2026 12:32 AM IST
विज्ञापन
Consignments of narcotics seized in 210 NDPS cases destroyed.
64.733 किलो चरस, आधा किलो से अधिक चिट्टा और अन्य पदार्थ नष्ट
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। जिला पुलिस ने एनडीपीएस अधिनियम के तहत दर्ज 210 मामलों में जब्त मादक पदार्थों एवं अन्य केस प्रॉपर्टी का ड्रग डिस्पोजल कमेटी के माध्यम से निर्धारित कानूनी प्रक्रिया के तहत निस्तारण किया। इस कार्रवाई के जरिये पुलिस ने नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ अपनी सख्त नीति का संदेश भी दिया।
ड्रग डिस्पोजल की प्रक्रिया केंद्रीय रेंज मंडी के पुलिस उपमहानिरीक्षक (डीआईजी) राहुल नाथ (आईपीएस) की मौजूदगी में संपन्न हुई। पुलिस अधीक्षक, उप पुलिस अधीक्षक (डीएसपी) सहित अन्य अधिकारियों की निगरानी में न्यायालयों के आदेशों के अनुरूप जब्त मादक पदार्थों को नष्ट किया गया।
विज्ञापन

निस्तारित मादक पदार्थों में 64.733 किलोग्राम चरस, 501.1806 ग्राम हेरोइन (चिट्टा), 105.78 ग्राम स्मैक, 8.566 किलोग्राम चूरा पोस्त, 57.530 किलोग्राम भुक्की, 512 ग्राम पोपी स्ट्रॉ, 146 ग्राम गांजा, 1,183 अफीम के पौधे, 2,729 कैनाबिस के पौधे, 120 स्पास्मो-प्रॉक्सीवॉन टैबलेट, स्पास्मो-प्रॉक्सीवॉन के चार पैकेट, 85 नाइट्रोजेपाम टैबलेट, 316 स्पास्मो-सीआईपी प्लस कैप्सूल तथा कोडीन की 12 बोतलें शामिल हैं। इसके अलावा 0.886 किलोग्राम अफीम को नियमानुसार गवर्नमेंट ओपियम एंड एल्कलॉयड वर्क्स भेजने की संस्तुति की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक मंडी विनोद कुमार ने कहा कि नशे के खिलाफ लड़ाई केवल पुलिस की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed