फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Congress's opposition to the Union Budget is baseless: Nihal Chand

केंद्रीय बजट पर कांग्रेस का विरोध निराधार : निहाल चंद

Tue, 03 Feb 2026 12:03 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Tue, 03 Feb 2026 12:03 AM IST
विज्ञापन
Congress's opposition to the Union Budget is baseless: Nihal Chand
मंडी। भाजपा के जिलाध्यक्ष निहाल चंद शर्मा ने केंद्रीय बजट पर कांग्रेस नेताओं की आलोचना को राजनीति से प्रेरित करार दिया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता बजट का गहन अध्ययन किए बिना ही केवल चर्चा में बने रहने के लिए निराधार विरोध कर रहे हैं।
विज्ञापन

निहाल चंद शर्मा ने आरोप लगाया कि कांग्रेस नेता स्वतंत्र रूप से नहीं बल्कि मुख्यमंत्री के इशारे पर बयानबाजी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री अपनी प्रशासनिक विफलताओं को छिपाने के लिए अपनी राजनीतिक फौज को केंद्र के खिलाफ खड़ा कर रहे हैं। प्रदेश सरकार अपनी चुनावी गारंटियों को पूरा करने में पूरी तरह विफल रही है और अब जनता का ध्यान भटकाने के लिए केंद्र पर दोष मढ़ा जा रहा है।
विज्ञापन

भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के समग्र और ढांचागत विकास को प्राथमिकता दी है। केंद्र संचालित योजनाओं के माध्यम से समाज के अंतिम व्यक्ति तक लाभ पहुंचाने का जो खाका खींचा गया है, उससे विपक्षी नेताओं की बोलती बंद हो गई है। उन्होंने दावा किया कि जनता कांग्रेस की इस दोहरी राजनीति को समझ चुकी है और आने वाले समय में उन्हें सत्ता से बाहर करने के लिए तैयार बैठी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed