फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Congress demonstrated on inflation in Mandi

मंडी में महंगाई पर कांग्रेस ने किया प्रदर्शन

Thu, 31 Mar 2022 10:51 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 31 Mar 2022 10:51 PM IST
विज्ञापन
Congress demonstrated on inflation in Mandi
सराज महंगाई के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए कांग्रेस के पदाधिकारी और सदस्य। - फोटो : Mandi
मंडी/गोहर/सुंदरनगर। जिलेभर में कांग्रेस ने महंगाई के विरोध में प्रदर्शन किए। मंडी, सुंदरनगर, गोहर और सराज में रैली निकालते हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने महंगाई पर केंद्र और राज्य सरकार के खिलाफ जमकर गुबार निकाला। मंडी में गांधी चौक से डीसी कार्यालय पहुंचकर डीसी अरिंदम चौधरी के माध्यम से राज्य और केंद्र सरकार को ज्ञापन भेजा। इसमें महंगाई पर अंकुश लगाने की मांग उठाई गई। सराज कांग्रेस ने वीरवार को महंगाई के विरुद्ध सराज के बुंग रैलचौक से जंजैहली बाजार तक रैली निकाल कर प्रदर्शन किया। केंद्र और प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन

प्रदर्शन में प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री चेतराम ठाकुर, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष टेक सिंह चौहान, अनुसूचित जाति विभाग के अध्यक्ष खुबे राम, सेवादल के अध्यक्ष खजान सिंह, ओबीसी के अध्यक्ष पीर सहाय, इंटक के अध्यक्ष संगत राम, राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के अध्यक्ष पुष्प राज शर्मा, जिला युवा कांग्रेस के अध्यक्ष तरुण ठाकुर, युुवा कांग्रेस सराज के अध्यक्ष गोपाल सहगल, प्रदेश सोशल मीडिया सचिव राकेश ठाकुर मौजूद रहे। सुंदरनगर में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर वीरवार को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी नाचन ने महादेव पंचायत में स्थित शहीद राजेश चौहान चौक से लेकर पुलिस सहायता कक्ष धनोटू तक महंगाई को लेकर धरना प्रदर्शन किया गया।
विज्ञापन

धरना-प्रदर्शन में नाचन कांग्रेस के सभी फ्रंटल संगठनों महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, कांग्रेस सेवादल, कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के पदाधिकारी और वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। इस मौके पर जिला कांग्रेस एससी विभाग के अध्यक्ष नरेश चौहान, कांग्रेस सेवादल के जिला अध्यक्ष प्रेम लाल गुड्डू, महिला कांग्रेस की अध्यक्ष सीमा चंदेल, कांग्रेस पार्टी के पूर्व प्रवक्ता ब्रह्मदास चौहान, निक्का राम चौधरी, भूप सिंह ठाकुर, उपेंद्र ठाकुर और संजू डोगरा, नीलमणि सहित अनेक कांग्रेसजन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

0000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed