फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Congress captures Rewalsar Nagar Panchayat; Labh Singh becomes President for the second time.

Mandi News: रिवालसर नगर पंचायत पर कांग्रेस का कब्जा, लाभ सिंह दूसरी बार अध्यक्ष बने

Fri, 19 Jun 2026 12:21 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jun 2026 12:21 AM IST
विज्ञापन
Congress captures Rewalsar Nagar Panchayat; Labh Singh becomes President for the second time.
नगर पंचायत रिवालसर के नवनिर्वाचित अध्यक्ष व उपाध्यक्ष। संवाद
अध्यक्ष और उपाध्यक्ष दोनों पदों पर कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार निर्वाचित
विज्ञापन

नामांकन विवाद पर भाजपा ने कोर्ट जाने की चेतावनी दी
संवाद न्यूज एजेंसी
रिवालसर (मंडी)। नगर पंचायत रिवालसर पर कांग्रेस ने अपना कब्जा बरकरार रखा है। अध्यक्ष और उपाध्यक्ष दोनों पदों पर कांग्रेस समर्थित उम्मीदवारों की जीत के साथ स्थानीय निकाय में पार्टी की स्थिति और मजबूत हुई है। अध्यक्ष पद पर लाभ सिंह दूसरी बार निर्वाचित हुए हैं, जबकि संतोष कुमारी निर्विरोध उपाध्यक्ष चुनी गई हैं। चुनाव प्रक्रिया उपमंडलाधिकारी (बल्ह) स्मृतिका नेगी की अध्यक्षता में संपन्न हुई। सात सदस्यीय नगर पंचायत में अध्यक्ष पद के लिए केवल लाभ सिंह ने ही नामांकन दाखिल किया था। उनके नाम का प्रस्ताव सुनीता गुप्ता ने रखा, जबकि भुवनेश्वर ने उसका समर्थन किया। वहीं, उपाध्यक्ष पद के लिए संतोष कुमारी ने नामांकन पत्र दाखिल किया। उनके नाम का प्रस्ताव लाभ सिंह ने रखा और सुनीता गुप्ता ने समर्थन किया। उपाध्यक्ष पद के लिए भाजपा समर्थित रश्मि गुप्ता भी नामांकन दाखिल करने पहुंचीं, लेकिन निर्धारित समय समाप्त हो जाने के कारण उनका नामांकन स्वीकार नहीं किया गया। रश्मि गुप्ता को वार्ड-3 की पार्षद हिमाचली देवी और वार्ड-1 की पार्षद प्रीति गुप्ता का समर्थन प्राप्त था। नामांकन स्वीकार न होने के चलते संतोष कुमारी निर्विरोध उपाध्यक्ष निर्वाचित घोषित की गईं। अध्यक्ष चुने जाने के बाद लाभ सिंह ने कहा कि नगर पंचायत के सभी वार्डों का समान और संतुलित विकास उनकी प्राथमिकता होगी। चुनाव के बाद आरोप-प्रत्यारोप का दौर भी शुरू हो गया। एपीएमसी चेयरमैन संजीव गुलेरिया ने विधायक इंद्र सिंह गांधी पर पार्षदों को प्रभावित कर नगर पंचायत पर कब्जा करने का प्रयास करने का आरोप लगाया। वहीं, विधायक इंद्र सिंह गांधी ने प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि भाजपा समर्थित उम्मीदवार का नामांकन जानबूझकर स्वीकार नहीं किया गया। उन्होंने कहा कि इस मामले को न्यायालय में चुनौती दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed