फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Concern expressed over cow smuggling, cow protectors met ASP

Mandi News: गो तस्करी पर जताई चिंता, एएसपी से मिले गोरक्षक

Thu, 19 Jun 2025 11:54 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 19 Jun 2025 11:54 PM IST
विज्ञापन
Concern expressed over cow smuggling, cow protectors met ASP
मंडी। पंडोह क्षेत्र में गोवंश को वाहन में ले जाने का विरोध करने वाले युवा गोरक्षक वीरवार को विश्व हिंदू परिषद के प्रांत सह गोसेवा प्रमुख हरमीत सिंह बिट्टू की अध्यक्षता में एएसपी सागर चंद्र से मिले। प्रतिनिधिमंडल ने जिले में गो तस्करी पर चिंता जताई और रात के समय गश्त बढ़ाने, तस्करी रोकने की अपील की। गोरक्षक सौरभ गुलेरिया ने बताया कि 14 जून की रात एक बजे उनकी टीम के सदस्य चमन, गोेलू, पप्पू और खुशाल को सूचना मिली कि कोई ट्रक गोवंश को लेकर कुल्लू की तरफ जा रहा है।
विज्ञापन

ट्रक के आगे एक बाइक चली थी। युवाओं को जैसे ही पता चला तो उन्होंने मामले की सूचना पुलिस को दी। इसके बाद ट्रक को पुलिस चौकी पंडोह लाया गया। युवकों का आरोप है कि रात को पुलिस ने उनके साथ दुर्व्यवहार किया। आरोप है कि गोवंश ले जाने का कोई परमिट भी नहीं था।
विज्ञापन

उधर, युवकों के आरोपों पर पंडोह पुलिस ने बताया कि व्यक्ति गोवंश को पराशर छोड़ने जा रहा था। सभी गोवंश में टैग लगे थे। इस कारण उन्हें भेज दिया गया। वहीं, युवकों की बात सुनने के बाद एएसपी सागर चंद्र ने उनके साथ हुए दुर्व्यवहार की जांच का आश्वासन दिया। कहा कि भविष्य में ऐसे मामलों की सूचना नजदीकी पुलिस स्टेशन और मंडी कंट्रोल रूम में दी जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed