{"_id":"604cf4e98ebc3ec39577ea87","slug":"cm-worshiped-shyamakali-dev-kamarunag-mandi-news-sml364136990","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम ने की श्यामाकाली, देव कमरूनाग की पूजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम ने की श्यामाकाली, देव कमरूनाग की पूजा
विज्ञापन
टारना मंदिर में पूजा-अर्चना करते मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर।
- फोटो : Mandi
मंडी। महाशिवरात्रि मेले में शनिवार को अवकाश होने के चलते टारना मंदिर में विराजमान बड़ादेव कमरूनाग के दर्शन करने के लिए भक्तों का तांता लगा रहा। भक्त मन्नत चढ़ाते दिखे। अपनी बारी का इंतजार कर जै देवा कमरूआ नागा हो आया मेले जो... से टारना मंदिर परिसर गुंजायमान रहा।
भक्तों के हाथों में नारियल, चादर, प्रसाद और अन्य चीजें थीं। शनिवार सुबह आठ बजे सीएम जयराम ठाकुर ने मंदिर पहुंचकर मां श्यामाकाली और देव कमरूनाग की पूजा-अर्चना की। उन्होंने मंदिर परिसर का दौरा किया और मां श्यामाकाली और देव कमरूनाग का आशीर्वाद लेकर कांगड़ा के लिए रवाना हुए।
महाशिवरात्रि महोत्सव के दौरान बड़ादेव कमरूनाग पिछले चार दिनों से टारना की पहाड़ियों में विराजमान हैं। वह सात दिन तक टारना मंदिर में ही रहते हैं। इस अवसर पर महिला मोर्चा अध्यक्ष सुमन ठाकुर, उपायुक्त मंडी ऋग्वेद ठाकुर मुख्यमंत्री के साथ उपस्थित रहे।
विज्ञापन
000