{"_id":"5f2af2558ebc3e3cce36e5bd","slug":"cm-mandi-news-sml340774573","type":"story","status":"publish","title_hn":"सराज और बंजार के बीच आसान होगा सफर: सीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सराज और बंजार के बीच आसान होगा सफर: सीएम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंडी। सीएम जयराम ठाकुर ने बुधवार को गृह विधानसभा क्षेत्र सराज के लोगों को 26.50 करोड़ रुपये के तोहफे दिए। खराब मौसम के चलते वह हवाई मार्ग से बालीचौक में आयोजित कार्यक्रम में नहीं पहुंच सके।
लिहाजा विभिन्न विकास परियोजनाओं का वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से उद्घाटन एवं शिलान्यास किया। सीएम ने 1.78 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बालीचौकी के भवन का उद्घाटन किया। बालीचौकी में 17.20 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित होने वाले संयुक्त कार्यालय भवन (मिनी सचिवालय) की आधारशिला रखी। कहा कि यहां क्षेत्र के लोगों को एक छत के नीचे विभिन्न सेवाएं मिल पाएंगी। उन्होंने तीर्थन खड्ड पर 4.69 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले 45 मीटर स्पेन पुल का शिलान्यास भी किया। कहा कि बालीचौकी के तीर्थन खड्ड पर बनने वाला फुटपाथ वाला डबल लेन पुल सराज और बंजार विधानसभा के क्षेत्रों के मध्य बेहतर संपर्क सुनिश्चित करेगा। उन्होंने कहा कि नौण और पंजैण वन विश्रामगृह क्षेत्र में पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा देने के साथ-साथ फील्ड ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों व कर्मचारियों को जरूरत के समय आश्रय प्रदान करेंगे। इसी तरह बालीचैकी में निर्मित होने वाले संयुक्त कार्यालय में सभी मुख्य कार्यालय स्थापित किए जाएंगे। उन्होंने 1.50 करोड़ और 1.27 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले नौण और पंजैण वन विश्रामगृह की आधारशिला रखी।
बालीचौकी के क्षेत्र में विकास पर खर्च हो रहे 187 करोड़
मुख्यमंत्री ने कहा कि इस सरकार के कार्यकाल के दौरान बालीचौकी में कई कार्यालय स्थापित किए गए हैं और 11 सरकारी स्कूलों को स्तरोन्नत किया गया। उन्होंने कहा कि बालीचौकी क्षेत्र में विभिन्न सड़कों और पुल परियोजनाओं पर 150 करोड़ रुपये व्यय किए जा रहे हैं। इसके अलावा क्षेत्र में विभिन्न जलापूर्ति योजनाओं पर 37 करोड़ रुपये व्यय किए जा रहे हैं। दोनों को मिलाकर 187 करोड़ खर्च किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
सड़कों को अधिक तवज्जो
वीडियो कांफ्रेंसिंग में जयराम ठाकुर ने कहा कि वर्तमान सरकार ने यह सुनिश्चित करने की कोशिश की है कि अधिकतम गांवों को सड़कों से जोड़ा जा सके ताकि प्रदेश के दूरस्थ क्षेत्र में रहने वाले लोगों को विकास का लाभ मिल सके। उन्होंने प्रदेशवासियों से कोरोना महामारी से स्वयं को बचाने के लिए परस्पर दूरी बनाए रखने और मास्क का उपयोग करने का आग्रह किया।
सांसद ने दी बधाई
सांसद रामस्वरूप शर्मा ने कहा कि आज का दिन करोड़ों भारतीयों के लिए एक ऐतिहासिक दिन है, क्योंकि प्रधानमंत्री ने अयोध्या में राम मंदिर का भूमि पूजन किया है। उन्होंने कहा कि अगले कुछ वर्षों में श्रीराम भगवान का एक भव्य मंदिर बनाने का सपना साकार होगा। उन्होंने मुख्यमंत्री को भाजपा शासित राज्यों में सबसे लोकप्रिय मुख्यमंत्री आंके जाने के लिए बधाई दी।
बंजार और सराज के मुद्दे एक समान : शौरी
बंजार के विधायक सुरेंद्र शौरी ने कहा कि राज्य का सराज और बंजार विधानसभा क्षेत्र एक समान और विकास संबंधी मुद्दे भी एक समान हैं। उन्होंने कहा कि राज्य के अन्य क्षेत्रों की तरह सराज और बंजार क्षेत्र भी तेज गति से प्रगति कर रहे हैं। सराज भाजपा मंडलाध्यक्ष भागीरथ शर्मा ने क्षेत्र में विभिन्न विकासात्मक परियोजनाओं को शुरू करने के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर भाजपा मंडल महासचिव भीष्म ठाकुर, स्थानीय पंचायत प्रधान चंपा, उपायुक्त मंडी ऋग्वेद ठाकुर, पुलिस अधीक्षक मंडी गुरदेव शर्मा और अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।