फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Citizens throwing garbage in the open to avoid charges in mandi

शुल्क से बचने के लिए खुले में कूड़ा फेंक रहे शहरवासी

Sun, 18 Jul 2021 10:21 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 18 Jul 2021 10:21 PM IST
विज्ञापन
Citizens throwing garbage in the open to avoid charges in mandi
मंडी। नगर निगम मंडी की घर-घर गारवेज कलेक्शन योजना हांफती नजर आ रही है। शहरवासियों की शिकायत है कि कूड़ा उठाने वाले कर्मचारी नहीं आ रहे हैं। वहीं लोग शुल्क से बचने के लिए कूड़े-कचरे को थैलियों या कैरी बैग में डालकर खुले में फेंक रहे हैं।
विज्ञापन

इससे सड़कों, चौराहों और गलियों के किनारों पर कूड़े के ढेर दिखाई दे रहे हैं। ये कूड़े के ढेर शहर की सुंदरता पर भी ग्रहण लगा रहे हैं। नगर निगम क्षेत्र के मंगवाई, सुहड़ा, कॉलेज रोड, टारना पौड़ियों के समीप, अस्पताल मार्ग सहित अन्य वार्डों में कर्मचारियों की ओर से जगह-जगह कूड़े-कचरे को रखा जा रहा है। शहर में लावारिस पशु और बंदर कूड़े को इधर-उधर बिखेर रहे हैं।
विज्ञापन

इससे चारों और गंदगी का आलम है। मंगवाई वार्ड में रोजाना सुबह के समय सड़क पर जगह-जगह कूड़े की थैलियां नजर आती हैं। कूड़ा शुल्क 50 रुपये से बचने के लिए लोग अंधेरे में ही कूड़े को सड़कों, नालों और खड्डों में फेंक रहे हैं। अधिकांश वार्डों में अभी तक कूड़ा नियमित रूप से नहीं उठाया जा रहा है। इससे लोगों में भारी रोष है। स्थानीय निवासी जय कुमार, संजय कुमार, राजेंद्र कुमार, सुनीता, सरोज आदि ने बताया कि शहर में रह रहे किरायेदार कूड़े वाले को कूड़ा न देकर गलियों, सड़कों और नालों में फेंक रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे स्थानीय लोग भी परेशान हैं। कूड़ा उठाने वाला कर्मचारी सभी के दरवाजों पर नहीं पहुंच पाता। लोगों ने मांग की है कि मकान मालिक को चाहिए कि अपने किराएदारों की सूची निगम कार्यालय में दें ताकि सभी से शुल्क वसूला जा सके।

.......
निगम करवा रहा सर्वे : विरेंद्र शर्मा
नगर निगम के उपमहापौर विरेंद्र शर्मा ने बताया कि निगम क्षेत्र में सर्वे करवा रहा है ताकि सभी लोगों की जानकारी हासिल हो सके। शहर में शत-प्रतिशत लोगों से कूड़ा शुल्क वसूला जाएगा। इसमें सभी किरायेदार, स्थानीय लोग, प्रवासी मजदूर, कामगार, दुकानदार और सरकारी और निजी कार्यालयों के कर्मचारी शामिल हैं।
000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed