फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Check voter list till 26th: Vivek

मतदाता सूची का 26 तक करें अवलोकन : विवेक

Sat, 20 Sep 2025 06:36 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 20 Sep 2025 06:36 PM IST
विज्ञापन
Check voter list till 26th: Vivek
ग्राम सभा के जरिए मतदाताओं को लिखित जानकारी से देने होंगे सुझाव और आपत्तियां
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
सुंदरनगर (मंडी)। प्रदेश में पंचायती राज संस्थाओं एवं शहरी निकायों के निर्वाचन निश्चित होने के बाद राज्य निर्वाचन आयोग ने मतदाता सूची की प्रति तैयार कर दी है। यह प्रति ग्राम सभा, शहरी निकायों और सभी हितधारक व्यक्तियों को अवलोकन के लिए रखी गई है। इसी के तहत खंड विकास कार्यालय सुंदरनगर ने 26 सितंबर तक ग्राम सभा की बैठक में उपस्थित होकर मतदाता सूची का अवलोकन किया जा सकता है।

विभाग ने निर्देश दिए है कि 26 सितंबर के बाद पंचायत यह सुनिश्चित करे कि उसके वार्ड अथवा मतदान केंद्र की सूची सही बनी है। यदि वार्ड से कोई मतदाता छूट गए हैं या गलत मतदाता आ गए हैं तो इस बारे में बैठक में सुझाव दर्ज करवा सकते हैं। खंड विकास अधिकारी सुंदरनगर विवेक चौहान ने बताया कि विशेष ग्राम सभाओं के जरिए इस तरह के दावे और आक्षेप प्रस्तुत कर सकते हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed