फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Charas smuggling gang busted, three including woman arrested

Mandi News: चरस तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत तीन गिरफ्तार

Tue, 17 Oct 2023 11:13 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 17 Oct 2023 11:13 PM IST
विज्ञापन
Charas smuggling gang busted, three including woman arrested
जोगिंद्रनगर (मंडी)।जिले में सक्रिय कांगडा के चरस तस्कर गिरोह का जोगिंद्रनगर में पर्दाफाश हुआ है। पुलिस चौकी चौंतड़ा की टीम ने महिला समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच पड़ताल की जा रही है। चरस तस्करी में शामिल तीनों अरोपियों पर कांगड़ा में भी अवैध नशे का कारोबार करने की जानकारी पुलिस के हवाले से मिली है। कार सवारों ने पुलिस ने 414 ग्राम चरस बरामद की है। इनके नेटवर्क में शामिल अन्य सदस्यों की भी धरपक्कड़ के लिए टीमें सक्रिय हैं।
विज्ञापन

मंडी-कांगडा सीमा के घट्टा समीप पुलिस चौकी चौंतडा (घट्टा) के प्रभारी एएसआई संजीव कुमार की अगुवाई में टीम वाहनों के दस्तावेज जांच के साथ तलाशी ले रहे थे। इसी बीच मंडी से कांगड़ा की ओर जा रही एक कार में सवार एक महिला और दो अन्य लोगों की तलाशी ली गई तो 414 ग्राम चरस बरामद हुई। आरोपियों की पहचान सुनील कुमार उम्र (46) गांव दराटी, प्रदीप निवासी लाहला तहसील पालमपुर, राम प्यारी निवासी डाढ़ (पठियार) जिला कांगड़ा के रूप में हुई। तीनों आरोपियों पर जिला कांगड़ा के विभिन्न पुलिस थाने में मामले दर्ज होने की जानकारी मिली है।
विज्ञापन

उधर, डीएसपी पधर संजीव सूद ने बताया कि चरस तस्करी के गिरोह में शामिल तीनों आरोपियों को अदालत ने तीन दिन पुलिस रिमांड पर भेजा है। आरोपियों की आपराधिक गतिविधियों की जानकारी हासिल की जा रही है। इनके नेटवर्क को खंगाला जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed