{"_id":"61f42a3e4f42f3517935927d","slug":"charas-recover-in-youth-mandi-distt-mandi-news-sml3979312160","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांगू में चरस के साथ युवक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांगू में चरस के साथ युवक गिरफ्तार
विज्ञापन
सुंदरनगर (मंडी)। सलापड़ पुलिस चौकी की टीम ने कांगू क्षेत्र में एक युवक के कब्जे से 213.40 ग्राम चरस बरामद की है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वीरवार देर रात सलापड़ पुलिस चौकी की टीम कांगू क्षेत्र में गश्त पर थी।
इस दौरान सूचना मिली कि हमीरपुर के भोरंज क्षेत्र का शिवम कुमार (22) किराये के कमरे में रहता है। पुलिस ने शक के आधार पर उसकी तलाशी ली तो उसके कब्जे से 213.40 ग्राम चरस बरामद की। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। डीएसपी सुंदरनगर दिनेश कुमार ने बताया कि मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
युवक से बरामद की चरस
मंडी। औट थाना पुलिस ने नाके के दौरान एक युवक से 94 ग्राम चरस बरामद की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। औट थाना पुलिस प्रभारी ललित महंत की अगुवाई में वीरवार सायं औट में वाहनों की जांच की जा रही थी। इस दौरान पंजाब रोडवेज की बस में बैठे एक युवक की शक के आधार पर तलाशी ली।
विज्ञापन
उसके कब्जे से 94 ग्राम चरस बरामद की। आरोपी की पहचान शुभम कमल (27) निवासी शामरा डाकघर बोगधार, उपतहसील नौहरा जिला सिरमौर के रूप में हुई है। एसपी मंडी शालिनी अग्निहोत्री ने मामले की पुष्टि की है। संवाद