{"_id":"695bf576943fba984603a338","slug":"chaman-rahi-became-the-coordinator-of-the-dhaajja-program-mandi-news-c-90-1-ssml1045-181644-2026-01-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: धाज्जा कार्यक्रम के संयोजक बने चमन राही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: धाज्जा कार्यक्रम के संयोजक बने चमन राही
विज्ञापन
मंडी। प्राकृतिक आपदा से बचाव के लिए 7 जनवरी को मंडी के ऐतिहासिक सेरी मंच पर बाबा सिद्ध चानो का धाज्जा धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम का निर्णय सिद्ध धाम समैला दरबार बाबा सिद्ध चानो बली समैला हमीरपुर में गदीनशीन महंत चमन महाराज की अध्यक्षता में लिया गया। महंतजी के दिशा निर्देश पर चमन राही को कार्यक्रम का संयोजक नियुक्त किया गया है।
अखिल भारतीय दलित पिछड़ा एवं अल्पसंख्यक वर्ग परिषद के महासचिव चमन राही ने बताया कि संस्कृति, समृद्धि को बढ़ावा देने वाले इस कार्यक्रम को लेकर बाबा सिद्ध चानो में श्रद्धा रखने वाले भक्तजनों से संपर्क साधना आरंभ कर दिया है। कार्यक्रम में सभी जाति धर्म के लोग भाग लेंगे।
कहा कि मंडी जिला की स्वयं सेवी संस्थाओं, राजनीतिक और गैर राजनीतिक व धार्मिक संस्थाओं को निमंत्रण देने और कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सहयोग मांगने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। मुख्य सेवादार के रूप में शहरी क्षेत्र के भूपेंद्र, पन्ना लाल, ग्रामीण क्षेत्र से गोबिंद वर्धन पंचायत प्रधान, चंद्रवीर कागरा को नियुक्त किया गया है। संवाद