फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Challans for 15 two-wheelers causing obstruction to traffic

Mandi News: यातायात में बाधा पहुंचा रहे 15 दोपहिया वाहनों के चालान

Thu, 25 Apr 2024 11:22 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 25 Apr 2024 11:22 PM IST
विज्ञापन
Challans for 15 two-wheelers causing obstruction to traffic
पुलिस ने बिना नंबर की दो बाइक को लिया कब्जे में
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

सुंदरनगर(मंडी)। सुंदरनगर के भोजपुर बाजार में यातायात को लेकर फैली अव्यवस्था को सुधारने के लिए यातायात पुलिस हरकत में आई है। वीरवार को यातायात पुलिस ने यातायात में बाधा पहुंचा रहे बाजार में खड़े 15 दोपहिया वाहनों के चालान किए हैं। वहीं, बिना नंबर की दो बाइकों को भी पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। पुलिस की इस कार्रवाई से वाहन मालिकों में हड़कंप मच गया और वे अपने दो पहिया वाहन के चालान से बचने के लिए इधर-उधर गलियों में छुपाते दिखे। पुलिस की इस कार्रवाई का स्थानीय लोगों ने स्वागत किया है। वहीं उन्होंने मांग की है कि बाजार में चौपहिया वाहनों के प्रवेश पर भी रोक लगाई जाए।

लगातार बिना किसी वजह के लोग चौपहिया वाहन लेकर बाजार में आज जाते हैं, इस कारण जहां एक ओर जाम की स्थिति रहती है वहीं, बच्चों का साइकिल चलाना भी मुश्किल हो गया है। उन्होंने बाजार में रोजाना सड़क पर खड़े रहने वाले दोपहिया वाहनों को भी वहां से हटाने की मांग की है। वहीं दो पहिया वाहनों की पार्किंग के लिए स्थान चिन्हित करने को कहा है। इधर, सुंदरनगर व्यापार मंडल का कहना है कि पुलिस की इस कार्रवाई से बाजार में कारोबार भी प्रभावित होगा। व्यापार मंडल के उपप्रधान संदीप वेक्टर ने कहा इस समस्या के समाधान को लेकर प्रशासन से बात की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed