{"_id":"68827ae13220d23439067964","slug":"central-team-visited-the-disaster-affected-areas-of-karsog-mandi-news-c-90-1-ssml1025-163644-2025-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: केंद्रीय टीम ने किया करसोग के आपदा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: केंद्रीय टीम ने किया करसोग के आपदा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा
Thu, 24 Jul 2025 11:56 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
Updated Thu, 24 Jul 2025 11:56 PM IST
विज्ञापन
करसोग उपमंडल में प्राकृतिक आपदा से हुए नुकसान का जायजा लेने पहुंची बहु-क्षेत्रीय केंद्रीय टीम ।
करसोग (मंडी)। हिमाचल प्रदेश में प्राकृतिक आपदाओं की बढ़ती आवृत्ति के मूल कारणों का पता लगाने के लिए बहु क्षेत्रीय केंद्रीय टीम ने वीरवार को करसोग उपमंडल का दौरा किया। टीम ने करसोग में भारी बारिश, बादल फटने की घटना और भूस्खलन से प्रभावित स्थान सरकोल और शंकर देहरा पहुंचकर आपदा के कारणों का पता लगाने के विषय में अध्ययन किया।
प्रदेश में बार-बार आ रही प्राकृतिक आपदाओं के मूल कारणों का पता लगाने के लिए गठित बहु क्षेत्रीय केंद्रीय टीम उपमंडल करसोग के सरकोल और शंकर देहरा में प्राकृतिक आपदा के घटित होने के कारणों का पता लगाने और इसके दुष्प्रभावों का अध्ययन और समीक्षा करने के लिए आपदा प्रभावित स्थानों पर पहुंची थी।
टीम में टीम लीडर कर्नल केपी सिंह, सलाहकार एनडीएमए गृह मंत्रालय, भारत सरकार, डॉ.एसके नेगी मुख्य वैज्ञानिक, सीएसआईआर सीबीआरआई रूड़की, प्रो. अरुण कुमार, भूविज्ञानी (सेवानिवृत्त) मणिपुर विश्वविद्यालय, डॉ. सुष्मिता जोसेफ, शोध वैज्ञानिक, डॉ. नीलिमा सत्यम प्रो सिविल इंजीनियरिंग आईआईटी इंदौर, मध्य प्रदेश शामिल रहे। करसोग उपमंडल प्रशासन की ओर से एसडीएम करसोग गौरव महाजन ने केंद्रीय टीम का स्वागत कर आपदा प्रभावित क्षेत्रों के बारे जानकारी दी। इस अवसर पर एसडीएम, डीएसपी करसोग गौरवजीत सिंह, तहसीलदार करसोग वरुण गुलाटी, खंड विकास अधिकारी करसोग सुरेंद्र ठाकुर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।