{"_id":"66bfc023f683b6aca30c20b4","slug":"celebrated-independence-day-with-gods-mandi-news-c-90-1-ssml1025-133441-2024-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: देवताओं के साथ मनाया स्वतंत्रता दिवस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: देवताओं के साथ मनाया स्वतंत्रता दिवस
विज्ञापन
जंजैहली में स्वतंत्रता दिवस को देवी देवताओं के साथ मनाते स्थानीय लोग
थुनाग (मंडी)। जंजैहली में स्वतंत्रता दिवस अनूठे अंदाज में मनाया। यहां बायला नारायण सहित आधा दर्जन देवी-देवताओं ने अपने सैकड़ों देवलुओं के साथ आजादी समारोह में भाग लेकर चार चांद लगाए। जंजैहली में आयोजित उपमंडल स्तर के कार्यक्रम में एसडीएम थुनाग आईएएस चंद्र प्रकाश ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की।
मुख्यातिथि ने तिरंगे झंडे को फहराया और सलामी ली। स्कूली बच्चों, महिला मंडलों तथा स्वयं सहायता समूहों ने रंगारंग कार्यक्रम पेश किए। स्वयं तैयार किए उत्पादों की प्रदर्शनी लगाई। इस मौके पर विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी और स्थानीय ग्रामीणों सहित देवी देवताओं के कार कारिंदे उपस्थित रहे। उपमंडल के चिऊणी, शिकावरी, कल्हणी पंचायतों में भी स्वतंत्रता दिवस का जश्न मनाया गया।
...
जोगिंद्रनगर में एसडीएम ने फहराया राष्ट्रीय ध्वज
जोगिंद्रनगर (मंडी)। शहर में स्वतंत्रता दिवस समारोह में एसडीएम मनीश चौधरी ने ध्वज फहराकर पुलिस, होमगार्ड, एनसीसी, स्काउट्स एंड गाइड, एनएसएस कैडेट्स के मार्चपास्ट की सलामी ली। बारिश होने पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन सामुदायिक भवन में किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले शिक्षण संस्थानों को स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर उन्होंने पूर्व सैनिकों, वीर नारियों एवं उनके परिजनों को भी याद किया। उधर, पूर्व मंत्री गुलाब सिंह ठाकुर ने मझारनू में तिरंगा फहराया। संवाद