फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   cctv will be on those who throw garbage in the open

खुले में कूड़ा फेंकने वालों पर रहेगी तीसरी आंख की नजर

Sun, 05 Sep 2021 11:26 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 05 Sep 2021 11:26 PM IST
विज्ञापन
cctv will be on those who throw garbage in the open
जोगिंद्रनगर (मंडी)। नगर परिषद क्षेत्र में अब खुले में कचरा फेंकना महंगा साबित होगा। खुले में गंदगी फेंकने वालों को पकड़ने के लिए नगर परिषद और प्रशासन ने और सीसीटीवी स्थापित किए हैं। अगर कोई खुले में गंदगी फैलाते हुआ पकड़ा जाता है तो उससे पांच हजार रुपये का जुर्माना वसूल किया जाएगा।
विज्ञापन

लक्ष्मी बाजार के पास गुगली खड्ड और राधा स्वामी सत्संग ब्यास गरोड़ू के नजदीक शुक्रवार को सीसीटीवी कैमरे स्थापित किए गए हैं। शहर में स्थापित हाई क्वालिटी के सीसीटीवी कैमरों से का कंट्रोल पैनल एसडीएम कार्यालय में है। पुलिस थाने के कंट्रोल रूम से भी सीसीटीवी कैमरों की मॉनिटरिंग होगी।
विज्ञापन

नप और प्रशासन की एक संयुक्त टीम का गठन किया जा रहा है जो रोजाना शहर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज निकालकर मॉनिटरिंग करेगी।
नप जोगिंद्रनगर में सबसे अधिक गंदगी वाले क्षेत्र गुगली खड्ड और गरोड़ू नाले में सीसीटीवी कैमरे स्थापित किए गए हैं। दूसरे चरण में शहर की सब्जी मंडी, अस्पताल परिसर, कॉलेज मार्ग, नप के ऐसे वार्ड जहां लोग खुले में गंदगी फेंक रहे हैं, वहां भी सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

....
खुले में कूड़ा फेंकने वालों पर नजर रखने के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। एसडीएम कार्यालय और पुलिस थाने में स्थित कंट्रोल रूम में रोजाना सीसीटीवी की फुटेज खंगाली जाएगी। जो भी खुले में कूड़ा फेंकते हुए पाया जाएगा उसके खिलाफ कार्रवाई होगी, पांच हजार रुपये जुर्माना भी किया जाएगा।
डॉ. मेजर विशाल शर्मा, एसडीएम एवं कार्यकारी अधिकारी नप जोगिंद्रनगर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed