फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Car rolls off the roof in Chiuni, driver injured

Mandi News: चिऊणी में ढांक से लुढ़की कार, चालक घायल

Tue, 12 Nov 2024 12:58 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 12 Nov 2024 12:58 AM IST
विज्ञापन
Car rolls off the roof in Chiuni, driver injured
शैटाधार रोड़ में चिऊणी पंचायत के कलछांव गांव के पास लुढ़की कार व राहत कार्य में जुटे ग्रामीण।
थुनाग (मंडी)। लंबाथाच-शैटाधार मार्ग पर चिऊणी पंचायत के कलछांव गांव के पास सोमवार सुबह ड्यूटी जा रहे सर्वेयर की कार ढांक से लुढ़क गई। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें सिविल अस्पताल जंजैहली में भर्ती किया गया है। पुलिस ने हादसे की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग सराज मंडल में बतौर सर्वेयर के पद पर तैनात वीर सिंह कार में पंजाई से जंजैहली की ओर जा रहे थे। जैसे ही वह ग्राम पंचायत चिऊणी के गांव कलछांव पंहुचे तो कार अनियंत्रित होकर करीब 100 फीट गहरी खाई में लुढ़क गई। इससे वह गंभीर घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंच कर राहत कार्य में जुट गए। घायल व्यक्ति को सड़क पर निकालने के बाद उसे उपचार के लिए जंजैहली अस्पताल ले जाया गया। कार में अन्य दूसरा सवार कोई नहीं था। थाना प्रभारी रूप सिंह ने घटना की पुष्टि की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed