{"_id":"61f024238a03954e513e6a52","slug":"car-fell-into-a-ditch-in-jogindernagar-couple-injured-mandi-news-sml3977213158","type":"story","status":"publish","title_hn":"जोगिंद्रनगर में खाई में गिरी कार, दंपती घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जोगिंद्रनगर में खाई में गिरी कार, दंपती घायल
विज्ञापन
जोगिंद्रनगर (मंडी)। उपमंडल जोगिंद्रनगर में मंगलवार दोपहर बाद एक कार खाई में गिर गई। हादसे में राज्य कोऑपरेटिव विभाग के निरीक्षक भीम सिंह चंबयाल और उनकी पत्नी मीना देवी घायल हो गए।
दंपती जब घर मैनभरोला आ रहा था तभी द्रोबड़ी-भालारिहड़ा सड़क पर आड़ू के नजदीक उनकी कार खाई में गिर गई। इसमें दंपती को चोटें आई हैं। कार अनियंत्रित होकर पहले सड़क किनारे पैरापिट से टकरा गई। इसके बाद कार 100 मीटर खाई में गिर गई।
कार हादसे की भनक लगते ही काफी संख्या में लोग घटनास्थल पर पहुंचे और घायलों को बाहर निकाला। पुलिस थाना जोगिंद्रनगर के प्रभारी प्रीतम जरियाल ने बताया कि हादसे के कारणों की जांच जारी है। दंपती को भी अधिक चोटें नहीं पहुंची हैं। संवाद