फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   car fell ditch, two youth died in serajghati, mandi

शादी में जा रहे लोगों की कार खाई में गिरी, 2 युवकों की मौत

Fri, 15 Oct 2021 10:54 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 15 Oct 2021 10:54 PM IST
विज्ञापन
car fell ditch, two youth died in serajghati, mandi
खाई में गिरी कार। - फोटो : Mandi
गोहर (मंडी)। सराजघाटी के दुर्गम क्षेत्र की लंबाथाच-चियूनी-शैटाधार सड़क पर शुक्रवार दोपहर डेहली मोड पर एक कार के अनियंत्रित होकर खाई में गिर जाने से चालक समेत 2 लोगों की मौके पर मौत हो गई। हादसे में दो अन्य लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए।
विज्ञापन

घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए थुनाग अस्पताल भर्ती किया गया। मृतक और घायल एक ही गांव से संबंध रखते है। ये शादी में भाग लेने के लिए चेत के बनसारी जा रहे थे। मृतकों की पहचान 39 वर्षीय कमल किशोर पुत्र सूरत राम और 28 वर्षीय हेमराज पुत्र रूप लाल निवासी मझार शडान के रूप में हुई है।
विज्ञापन

घायलों में 28 वर्षीय लक्ष्मण पुत्र रेलु राम और लीलमणि पुत्र अमर सिंह निवासी मझार शडान शामिल हैं। पुलिस ने मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एसपी शालिनी अग्निहोत्री ने घटना की पुष्टि की। जानकारी के अनुसार कार नंबर एचपी 32ए 6955 पर सवार होकर सभी चारों लोग षडान से बनसारी गांव के लिए रवाना हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बनसारी गांव से दो किलोमीटर पीछे चार गाड़ियां एक साथ जब शादी समारोह में जा रही थी तो एक कार अचानक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। इससे शादी में भाग लेने जा रहे लोगों में सनसनी फैल गई। घटनास्थल पर सड़क किनारे मटर बेचने आए लोग बचाव कार्य के लिए दौड़े। खाई में कार से बाहर गिरे 2 लोगों ने दम तोड़ दिया था।

लोगों ने दो घायलों को सड़क तक पहुंचाया और अस्पताल में उपचार के लिए भेजा। एसडीएम पारस अग्रवाल ने बताया कि पुलिस घटना की जांच कर रही है। एसपी शालिनी अग्निहोत्री ने बताया कि दुर्घटना कैसे हुई इसकी जांच की जा रही है।
000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed