{"_id":"57ee9cff4f1c1b8167575e36","slug":"car-bike-accident-two-youth-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक-कार की टक्कर में दो युवक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक-कार की टक्कर में दो युवक घायल
मंडी
Updated Fri, 30 Sep 2016 10:42 PM IST
विज्ञापन
हादसा
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरकाघाट (मंडी)। उपमंडल के तहत सरकाघाट-घुमारवीं सड़क पर बाइक और नैनो कार की भांवला मोड़ के समीप टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार दो युवकों को गंभीर चोटें आई हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार अरविंद कुमार ने शिकायत दर्ज करवाई है कि वह बाइक पर जा रहा था। भांवला मोड़ के पास पहुंचते ही घुमारवीं की ओर से आ रही नैनो कार बाइक से टकरा गई। कार को चालक हुक्म चंद चला रहा था। स्थानीय लोग निजी वाहन में दोनों घायलों को अस्पताल में ले गए। जहां पर दोनों घायलों का इलाज चल रहा है। पुलिस ने बाइक चालक अरविंद की शिकायत पर कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। डीएसपी मदन धीमान ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि मामले की छानबीन जारी है।
विज्ञापन