फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   car accident in nagvai

कार लुढ़की, महिला की मौत

Wed, 03 Jun 2015 07:04 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नगवाईं (मंडी)
ब्यूरो/अमर उजाला, नगवाईं (मंडी) Updated Wed, 03 Jun 2015 07:04 PM IST
विज्ञापन
car accident in nagvai

चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे पर बुधवार को नगवाईं अस्पताल के समीप एक कार

विज्ञापन
दुर्घटनाग्रस्त हो गई। जिससे कार में सवार महिला की मौत हो गई। वहीं बच्चे समेत चार लोगों को मामूली चोटें आई हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की छानबीन शुरू कर दी है। प्रशासन की ओर से मृतक महिला के परिजनों को दस हजार रुपये की फौरी राहत दी गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार को कार सवार पांच लोग सुंदरनगर से शाढाबाई की ओर जा रहे थे। नगवाईं अस्पताल के पास कार अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे लुढ़क गई।

हादसे में कार में सुंदरनगर के जरल गांव निवासी शीला देवी (35), पति विद्या सागर, ढाई साल का बच्चा, कमला देवी और विमला देवी सवार थे। शीला देवी के सिर में गंभीर चोट आने से उसकी मौके पर मौत हो गई। वहीं ढाई साल के बच्चे और तीन लोगों को मामूली चोटें आई है। कमला देवी पत्नी रूप सिंह हादसे में घायल हो गई। जिसे उपचार के लिए नगवाईं अस्पताल ले जाया गया है।

औट थाना प्रभारी लोकेंद्र नेगी ने बताया कि हादसे में महिला शीला देवी की मौत हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की छानबीन शुरू कर दी है। प्रशासन की ओर से कानूनगो औट मस्त राम, पटवारी हल्का नगवाईं हेम सिंह व शांति लाल ने बताया कि मृतका के परिजनों को प्रशासन की ओर से दस हजार तथा घायल को दो हजार रुपये की फौरी राहत प्रदान की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed