फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Candidates of 2022 and earlier should also be given a chance to increase marks.

Mandi News: अंक बढ़ोतरी के लिए 2022 और इससे पहले के अभ्यर्थियीं को भी दिया जाए मौका

Sun, 30 Jun 2024 11:50 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Sun, 30 Jun 2024 11:50 PM IST
विज्ञापन
Candidates of 2022 and earlier should also be given a chance to increase marks.
अभ्यर्थियों ने प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड से उठाई मांग
विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश शिक्षा बोर्ड सितंबर में करवाएगा विशेष अंक सुधार परीक्षा

संवाद न्यूज एजेंसी

टिहरा (मंडी)। हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की ओर से सितंबर में प्रदेश राज्य मुक्त विद्यालय के कक्षा दसवीं और जमा दो में विशेष अंक सुधार परीक्षा का आयोजन करवाया जा रहा है। इस परीक्षा में ऐसे परीक्षार्थी, जिन्होंने पूर्व में हिमाचल प्रदेश राज्य मुक्त विद्यालय के माध्यम से विशेष अंक सुधार परीक्षा दी है, वे इस परीक्षा के लिए पात्र नहीं होंगे। इसलिए उन्होंने बोर्ड से उन्हें भी मौका दिए जाने की गुहार लगाई है।

अधिसूचना के मुताबिक हिमाचल प्रदेश राज्य मुक्त विद्यालय के तहत विशेष अंक सुधार परीक्षा के लिए पंजीकृत परीक्षार्थी केवल तीन बार ही परीक्षा दे सकता है, जिसके लिए परीक्षार्थी को हर बार वांछित परीक्षा शुल्क के साथ आवेदन करना अनिवार्य होगा, परंतु नोटिफिकेशन की क्रम संख्या 6 के मुताबिक जिस अभ्यर्थी ने पहले विशेष अंक सुधार परीक्षा दी है वह दोबारा परीक्षा नहीं दे सकता। ऐसे में 2022 और इससे पहले के अभ्यर्थियों ने प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड धर्मशाला से नई अधिसूचना में बदलाव करने की मांग की है और 2022 के पहले से अभ्यर्थियों को एक बार फिर मौका देने की मांग की है। अभ्यर्थियों में सुनील कुमार, राकेश कुमार, मनीष कुमार, राजकुमार, विजय कुमार, प्रदीप कुमार, अतुल कुमार, राजकुमार, रजनीश कुमार, सुनील कुमार, सुरेश कुमार, मनजीत सिंह, विनोद कुमार, जितेंद्र कुमार, सुशील कुमार, राजेश कुमार सहित कई लोगों ने यह मांग उठाई है। उधर, इस बारे में प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के सचिव डॉक्टर मेजर विशाल शर्मा ने कहा कि 2022 में इस परीक्षा का आयोजन किया गया था। तकनीकी कारणों की वजह 2022 के बाद यह परीक्षा नहीं हो पाई थी। अब नए अभ्यर्थी इस परीक्षा देने के लिए पात्र होंगे। अगर किसी भी अभ्यर्थी को कोई संशय है तो वह लिखित तौर पर या सेंटर के माध्यम अपनी लिखित मांग बोर्ड में प्रस्तुत कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed