फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Call to participate in the massive protest on July 13.

Mandi News: 13 जुलाई को महाआंदोलन में भाग लेने का आह्वान

Sun, 12 Jul 2026 12:32 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jul 2026 12:32 AM IST
विज्ञापन
Call to participate in the massive protest on July 13.
संधोल अस्पताल में विशेषज्ञ डॉक्टरों की मांग को लेकर आंदोलन 14वें दिन में प्रवेश
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
संधोल (मंडी)। नागरिक अस्पताल संधोल में विशेषज्ञ चिकित्सकों की नियुक्ति और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की मांग को लेकर चल रहा जन आंदोलन शनिवार को 14वें दिन भी जारी रहा। आंदोलन के तहत विजय वालिया और साजन कौंडल क्रमिक अनशन पर बैठे। दिनभर क्षेत्र की विभिन्न पंचायतों से बड़ी संख्या में लोग धरना स्थल पर पहुंचे और आंदोलन को अपना समर्थन दिया। आंदोलनकारियों ने 13 जुलाई को प्रस्तावित महाआंदोलन में अधिक से अधिक लोगों से भाग लेने की अपील की। युवाशक्ति के प्रतिनिधियों ने कहा कि सरकार को मांगों के समाधान के लिए पर्याप्त समय दिया गया, लेकिन अभी तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि नागरिक अस्पताल में जल्द विशेषज्ञ चिकित्सकों की नियुक्ति और आवश्यक स्वास्थ्य सुविधाओं की व्यवस्था नहीं की गई तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा। युवाशक्ति ने स्पष्ट किया कि उनका संघर्ष किसी व्यक्ति या राजनीतिक दल के खिलाफ नहीं है, बल्कि क्षेत्रवासियों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से चलाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed