फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Bustle returns to markets as Navratri begins; business worth crores expected by Dhanteras.

Mandi News: नवरात्र शुरू होते ही बाजारों में लौटी रौनक, धनतेरस तक करोड़ों के कारोबार की उम्मीद

Mon, 12 Oct 2026 12:09 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 12 Oct 2026 12:09 AM IST
विज्ञापन
Bustle returns to markets as Navratri begins; business worth crores expected by Dhanteras.
शारदीय नवरात्र के पहले दिन जोगिंद्रनगर में भी खुले रहे सराफा, कपड़ा, मनियारी और बर्तनों की दुकानें
विज्ञापन

धनतेरस व दीपावली तक करोड़ों का कारोबार की उम्मीदें
संवाद न्यूज एजेंसी
जोगिंद्रनगर (मंडी)। शारदीय नवरात्र शुरू होते ही ग्राहकों से बाजार गुलजार हो गए हैं। त्योहारी सीजन में कारोबारियों को धनतेरस तक करोड़ों का कारोबार होने की उम्मीद है। रविवार को जोगिंद्रनगर में सराफा, कपड़ा, मनियारी और बर्तनों की दुकाने खुली रही, लोगों ने जरूरत अनुसार खरीददारी की। आभूषण की खरीददारी के लिए महिलाओं में खासा उत्साह दिखा। वहीं कपड़ा, मनियारी की भी खूब खरीददारी हुई, ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए कारोबारियों ने विशेष उपहार दिए। ऑटोमोबाईल के अलावा बड़े प्रतिष्ठानों, शॉपिंग मॉल में बीस से तीस प्रतिशत की छूट दी जा रही है। सोने, चांदी और हीरे के आभूषण भी शुभ मुहूर्त पर खरीदारी क। मनियारी, शृंगार, दुल्हनों ने लाल रंग के परिधान की खरीदारी की। हाथों में मेंहदी सजाने को लेकर भी महिलाओं में उत्साह दिखा। स्वर्णकार विजय सोनी, हरीश सोनी ने बताया कि सोने-चांदी के आभूषणों की खरीददारी में ग्राहकों का उत्साह पहले दिन देखने को मिला। बर्तन विक्रेता कृष्ण कुमार, मनियारी विक्रेता राजेश सूद, मनोहर, गुरप्रीत ने बताया कि दीपावली से दो दिन पहले धन तेरस तक ग्राहकों की खरीददारी के लिए बाजार सजे रहेगें। बताया कि करीब एक माह बाद पटरी पर कारोबार लौटा है। ऐसे में लाखों करोड़ों रूपये के कारोबार की उम्मीद जगी है। व्यापार मंडल के अध्यक्ष भास्कर गुप्ता ने बताया कि नवरात्र के शुभ मुहूर्त शुरू होते ही मुख्य बाजारों में खरीदारी को लेकर ग्राहकों की चहलकदमी से सभी व्यवसाय के कारोबारियों के चेहरे खुशी से खिल उठे हैं। धनतेरस तक बाजारों में खरीददारी को लेकर ग्राहकों की रौनक देखने को मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed