फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Buses and vehicles were crowded throughout the day for election duty

चुनावी ड्यूटी के लिए दिन भर बसों और गाड़ियों में रही भीड़

Wed, 27 Oct 2021 10:54 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 27 Oct 2021 10:54 PM IST
विज्ञापन
Buses and vehicles were crowded throughout the day for election duty
मंडी बस स्टैंड पर चुनावी ड्यूटी के लिए निजी वाहनों में आते जाते पुलिस जवान - फोटो : Mandi
मंडी। संसदीय क्षेत्र मंडी में 30 अक्तूबर को होने जा रहे उप चुनाव के लिए 27 अक्तूबर को चुनाव प्रचार पूरी तरह से थम गया। मतदाताओं के खामोश होने से प्रत्याशियों के दिल की धड़कनें तेज हो गई हैं।
विज्ञापन

अंतिम दिन कांग्रेस और भाजपा समर्थकों ने सुबह से ही तेज चुनाव प्रचार किया। बहुत से समर्थकों ने पार्टियों के निशान और प्रत्याशियों के फोटो वाली चुनावी सामग्री लेकर शहर और गलियों में प्रचार किया। जिला मुख्यालय और उपमंडल मुख्यालयों पर चुनाव ड्यूटी में जाने के लिए अधिकारियों और कर्मचारियों में होड़ देखी गई।
विज्ञापन

मंडी में दिन भर चुनाव अधिकारियों, कर्मचारियों और पुलिस जवानों को आते-जाते देखा गया। मंडी बस स्टैंड पर चुनाव ड्यूटी के लिए पुलिस जवानों को सरकारी बसों, निजी बसों और कई निजी वाहनों से भी आते-जाते देखा गया। शहर में ऑटो में लाउड स्पीकर से भी चुनाव प्रचार किया गया। मंडी बस स्टैंड और पुलिस लाइन में जवानों की सुबह से शाम तक भीड़ देखी गई। सरकाघाट, बल्ह, सराज, करसोग, सुंदरनगर सहित कई उपमंडलों में कांग्रेस और भाजपा के अलावा अन्य पार्टियों के प्रत्याशियों और समर्थकों ने डटकर प्रचार किया। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने करसोग में ब्रिगेडियर कुुशाल ठाकुर के पक्ष में वोट मांगे। वहीं ब्रिगडियर कुशाल ठाकुर ने पूर्व केंद्रीय मंत्री सुखराम ठाकुर के गृह क्षेत्र में प्रचार किया। शाम के पांच बजते ही चुनावी शोरगुल पूरी तरह से बंद हो गया। छोटी काशी मंडी में शाम पांच बजे की बाद पूरी तरह से माहौल शांतिमय हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed