फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   bus

बलद्वाड़ा से कटड़ा के लिए सीधी बस सेवा की मांग

Wed, 27 Nov 2019 10:15 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 27 Nov 2019 10:15 PM IST
विज्ञापन
bus
सरकाघाट (मंडी)। क्षेत्र के सेना में तैनात सैनिकों और पूर्व सैनिकों ने कटड़ा के लिए सीधी बस सेवा की मांग उठाई है। जम्मू-कश्मीर में तैनात ऐसे कई सैनिक हैं, जिन्हें आने-जाने के लिए सीधी बस सेवा नहीं मिलती है। ऐसे में उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ता है। सैनिकों का कहना है कि सैनिक बाहुल क्षेत्र होने के चलते इस क्षेत्र में पूर्व सैनिकों और तैनात जवानों की संख्या बहुत अधिक है। छुट्टी पर आने और ड्यूटी पर जाने के लिए भारी भरकम सामान के साथ इन जवानों को सरकाघाट, बलद्वाड़ा या जाहू से सीधी बस नहीं मिलती। मजबूरन इन्हें टैक्सी या दूसरी बसों में लदरौर या फिर कई बार तो हमीरपुर से बस लेनी पड़ती है। क्योंकि बिलासपुर डिपो की बस ही कटड़ा के लिए सीधी बस है, जो कि वाया घुमारवीं होकर लदरौर से होकर जाती है। ऐसे में सैनिकों को सामान को बार- बार उठाने और चढ़ाने की परेशानी भी होती है। कटड़ा जाने के लिए यही हाल इस क्षेत्र से वैष्णो माता मंदिर जाने वाले यात्रियों का भी होता है। ऐसे में क्षेत्र के सैनिकों और जनता ने इस मामले को कोट हटली में हुए जनमंच में भी उठाया था। यह भी लोगों को मात्र आश्वासन ही मिला है। आज तक लोगों की इस मांग को पूरा करने में सरकार नाकाम रही है। एक बार फिर क्षेत्र के पूर्व सैनिकों कै. राजकुमार, कै. लेखराम, कै. जगदीश चंद, कै. कृस्ण चंद, हवलदार ओम प्रकाश, कै. ज्ञान चंद, कै. सतपाल सहित क्षेत्र के लोगों भाग सिंह, विक्की देशराज, संजू, पवन कुमार, विनोद कुमार, राजकुमारी, निर्मला देवी, राजेश, प्रकाश चंद, रणजीत सिंह, जोध सिंह आदि सैकड़ों लोगों ने कटड़ा के लिए वाया बलद्वाड़ा, जाहू होकर सीधी बस सेवा शुरू करने की सरकार से गुहार लगाई है। आरएम सरकाघाट नरेंद्र शर्मा ने कहा कि सरकार से इस रूट पर बस चलाने के लिए जैसे ही आदेश आएंगे, बस शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed