{"_id":"6994ad381c08c856ff011ade","slug":"brainstormed-on-organization-expansion-drug-de-addiction-campaign-mandi-news-c-90-1-ssml1045-186311-2026-02-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: संगठन विस्तार, नशा मुक्ति अभियान पर किया मंथन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: संगठन विस्तार, नशा मुक्ति अभियान पर किया मंथन
विज्ञापन
सुंदरनगर (मंडी)। हिमाचल ज्ञान विज्ञान समिति खंड इकाई सुंदरनगर का 20वां खंड सम्मेलन मंगलवार को शिवपार्वती मंदिर परिसर में आयोजित किया गया। सम्मेलन में संगठन विस्तार, सदस्यता अभियान और नशा मुक्ति जैसे महत्वपूर्ण सामाजिक मुद्दों पर चर्चा की गई। इस मौके पर नई कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से गठन किया गया।
सम्मेलन में अखिल भारतीय जन विज्ञान नेटवर्क के सदस्य जोगिंद्र वालिया ने संगठन के इतिहास और उसके विभिन्न जन जागरूकता अभियानों की जानकारी दी। उन्होंने नशे की रोकथाम में महिलाओं की भूमिका को निर्णायक बताते हुए गांव-गांव में महिला नशा मुक्ति निगरानी समितियों के गठन पर जोर दिया।
जिला अध्यक्ष ललित शर्मा ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर 7 मार्च को नेरचौक में महिलाओं की ओर से नशे के खिलाफ विशाल पैदल यात्रा निकालने का आह्वान किया। वहीं, खंड सचिव देविंद्रा कुमारी ने पिछले दो वर्षों की संगठनात्मक गतिविधियों और अभियानों की रिपोर्ट प्रस्तुत की।
विज्ञापन
सम्मेलन के दौरान 17 सदस्यीय नई कार्यकारिणी का चुनाव किया गया। इसमें गोपाल ठाकुर को अध्यक्ष, बसंत सिंह को उपाध्यक्ष, देविंद्रा कुमारी को सचिव, रीना, चंपा और कौशल्या देवी को सहसचिव तथा ललिता कुमारी को कोषाध्यक्ष चुना गया। इसके अलावा दीवान चंद, टेक चंद, वीणा, विंद्रा, पुष्पा, कौशल्या, बंदना, सुमन, शादी लाल, कमला और जय लाल को कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया।