{"_id":"6850655b7a452519470c7524","slug":"boundary-work-started-for-ndrf-battalion-campus-in-baihna-mandi-news-c-90-1-mnd1001-159363-2025-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: बैहना में एनडीआरफ बटालियन कैंपस से लिए बाउंड्री कार्य शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: बैहना में एनडीआरफ बटालियन कैंपस से लिए बाउंड्री कार्य शुरू
विज्ञापन
बैहना (मंडी)। नगर निगम मंडी के वार्ड नंबर-14 बैहना में एनडीआरफ (राष्ट्रीय आपदा अनुक्रिया बल) बटालियन के लिए चयनित भूमि पर बाउंड्री पोल लगाने का काम शुरू हो गया है। एनडीआरएफ ने जमीन की निशानदेही होने के बाद सीमेंट के पोल लगाकर कैंपस के लिए मार्किंग शुरू कर दी है।
बल्हघाटी के बैहना में 23.97 हेक्टेयर भूमि में एनडीआरएफ बटालियन का कैंपस बनेगा। जमीन हस्तांतरण की सभी प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। फोरलेन से कैंपस साइट तक सड़क का निर्माण भी किया जाएगा। अभी सड़क निर्माण की औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं। सड़क निर्माण के लिए पेड़ों के कटान का कार्य भी पूरा हो चुका है। एनडीआरएफ कैंपस तक सड़क निर्माण के लिए 17 बीघा निजी भूमि का अधिग्रहण होगा। 15 मीटर चौड़ी सड़क का निर्माण लोक निर्माण विभाग करेगा। लोक निर्माण विभाग के नेरचौक में तैनात सहायक अभियंता और भू-अधिग्रहण कानूनगो ने अप्रैल में भू-स्वामियों का पक्ष जाना था। इसके बाद सड़क निर्माण का कार्य शुरू नहीं हो पाया है।
आपदा में राहत एवं बचाव कार्य में रहेगी आसानी
बरसात के दौरान मंडी, कुल्लू, शिमला, कांगड़ा समेत अन्य जिलों में राहत एवं बचाव कार्यों में एनडीआरएफ के जवानों की अहम भूमिका रहती है। बटालियन का मुख्यालय किरतपुर-मनाली फोरलेन से मात्र एक से दो किलोमीटर की दूरी पर बैहना में होगा। यहां से प्रदेश के किसी भी भाग में आवाजाही करने में जवानों को आसानी होगी।
विज्ञापन
...
भूमि की निशानदेही पूरी होने के बाद जहां तक बटालियन की बाउंड्री है, वहां पर चारों तरफ सीमेंट के पोल लगाए जा रहे हैं। 30 प्रतिशत कार्य पूरा कर लिया गया है। जल्दी ही पोल लगाने का कार्य पूरा हो जाएगा।
-विवेक शर्मा, इंस्पेक्टर, एनडीआरएफ
................