फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   BJP's flag in Gohar Panchayat Samiti

Mandi News: गोहर पंचायत समिति में भाजपा का परचम

Fri, 19 Jun 2026 12:18 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jun 2026 12:18 AM IST
विज्ञापन
BJP's flag in Gohar Panchayat Samiti
हितेशा कुमारी अध्यक्ष, खेमराज बने उपाध्यक्ष
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गोहर (मंडी)। गोहर पंचायत समिति अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद पर भारतीय जनता पार्टी समर्थित सदस्य काबिज हो गए हैं। अध्यक्ष पद के लिए आरक्षित बासा वार्ड की नचनिर्वाचित सदस्य हितेशा कुमारी, उपाध्यक्ष पद के लिए बाड़ा वार्ड के खेमराज को चुना गया है।
गोहर पंचायत समिति की बैठक वीरवार समिति हाल सभागार में सुबह 11 बजे शुरू हुई। बैठक में समिति के 16 सदस्यों में से 15 सदस्यों ने भाग लिया। बैठक में एसडीएम गोहर देवी सिंह व पीठासीन अधिकारी पंचायत समिति पवन शर्मा ने भाग लिया। कार्यवाही लिखने के पश्चात भाजपा समर्थित सभी 15 सदस्यों ने रजिस्टर में अपनी उपस्थिति दर्ज कर दी। जबकि एक अन्य सदस्य बैठक से नदारद रहा।
विज्ञापन

अध्यक्ष व उपाध्यक्ष पद के लिए भाजपा समर्थित उम्मीदवार क्रमशः हितेशा कुमारी व खेमराज ने नामांकन दाखिल किए जबकि इनके विरोध में किसी भी सदस्यों ने नामांकन नहीं किया। जिसके बाद अध्यक्ष और उपाध्यक्ष को निर्विरोध घोषित कर दिया। भाजपा की एकतरफा जीत के बाद नाचन विस क्षेत्र के विधायक विनोद कुमार ने इस मौके पर गोहर पहुंचकर अध्यक्ष व उपाध्यक्ष तथा सभी पंचायत समिति सदस्यों को बधाई दी। इसके उपरांत गोहर से लेकर चैलचौक तक भाजपा कार्यकर्ताओं ने जीत की खुशी में रैली निकालकर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed