{"_id":"58c97daa4f1c1b741132bd6d","slug":"bjp-againest-minister","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रामीण विकास मंत्री के खिलाफ भाजपा ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रामीण विकास मंत्री के खिलाफ भाजपा ने किया प्रदर्शन
मंडी
Updated Wed, 15 Mar 2017 11:15 PM IST
विज्ञापन
उपायुक्त कार्यालय परिसर में नारेबाजी करते सदर भाजपा कार्यकर्ता।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंडी। सदर भाजपा मंडल के कार्यकर्ताओं ने रैली निकाल कर स्थानीय विधायक एवं ग्रामीण विकास मंत्री के खिलाफ प्रदर्शन किया। सदर भाजपा ने एसडीएम के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन भेजकर सरकारी धन के दुरुपयोग की निष्पक्ष जांच करने की मांग की है। बुधवार को सदर भाजपा अध्यक्ष दीपक गुलेरिया और पूर्व विधायक डीडी ठाकुर की अगुवाई में भाजपा कार्यकर्ताओं ने पार्टी कार्यालय में एकत्रित होकर रैली निकाली।
विज्ञापन
स्कूल बाजार से चौहाटा बाजार होते हुए उपायुक्त कार्यालय तक रैली के दौरान कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की। भाजपा नेताओं ने कहा कि बस स्टैंड कोटली का काम लगभग 20 वर्षों से चल रहा है। सांसद निधि से बस स्टैंड के लिए 26 लाख रुपये दिए जा चुके हैं। इस राशि का स्थानीय विधायक की ओर से दुरुपयोग किया गया है। सदर क्षेत्र में सताहन से रोड़ा नाला वाटर सप्लाई स्कीम की 2008 में पाइपें डाली गई हैं। जिसमें अनुमान खर्च 3 करोड़ 95 रुपये है, लेकिन आज तक यह काम बंद पड़ा है। प्रधानमंत्री सड़क योजना के अंतर्गत सदोह से बदोहा कई वर्षों से लंबित पड़ी है। कैहनवाल रोड की टारिंग तीन दिन में उखड़ गई। जिसकी जांच की जाए। लोक निर्माण विभाग में बड़े टेंडरों को अपने चहेतों को लाभ पहुंचाने के लिए नियमों को ताक पर रखा जा रहा है। सदर भाजपा मंडल का आरोप है कि मंत्री के होटल को केवल तीन मंजिल बनाने की स्वीकृति नगर परिषद टीसीपी से ली थी, जबकि उस होटल की छह मंजिलें अनाधिकृत रूप से बनी हैं। जांच से बचने के लिए होटल का नाम बदला गया।
विज्ञापन
पशुपालन विभाग में वर्ष 2014 से 2015 के लिए दवाइयां खरीदने के लिए जिन 30 कंपनियों के साथ रेट कांट्रेक्ट किया, उसमें से 15 कंपनियां सरकार और विभाग ने ब्लैक लिस्ट की थीं। इसके बावजूद ऐसे कंपनियों से उच्च स्तर पर दवाइयों की सप्लाई का रेट कांट्रेक्ट किया। इस मौके पर मंडल के वरिष्ठ उपाध्यक्ष कमल राणा, उपाध्यक्ष शिव कुमार, अरूण कुमार, लेख राज राणा, नेक राम कटोच, निखिल वालिया, शशांक आदि मौजूद थे।
विज्ञापन