फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Bhaskar Gupta becomes President of Jogindernagar Business Board

Mandi News: भास्कर गुप्ता बने जोगिंद्रनगर व्यापार मंडल के अध्यक्ष

Mon, 01 Jul 2024 07:30 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jul 2024 07:30 PM IST
विज्ञापन
Bhaskar Gupta becomes President of Jogindernagar Business Board
जोगिंद्रनगर व्यापार मंडल के अध्यक्ष पर हुए चुनाव जीते भास्कर गुप्ता को प्रमाण पत्र देते हुए चुन
प्रतिद्वंद्वी उम्मीदवार गुरुशरण परमार को 39 को मतों से हराकर जीता चुनाव
विज्ञापन

चुनाव में 600 कारोबारी मतदाताओं ने बैलेट पेपर से किया मतदान
संवाद न्यूज एजेंसी
जोगिंद्रनगर (मंडी)। व्यापार मंडल जोगिंद्रनगर के अध्यक्ष पद का चुनाव युवा कारोबारी भास्कर गुप्ता ने जीता है। उन्होंने अपने प्रतिद्वंद्वी प्रत्याशी गुरुशरण परमार को 39 मतों से हराया। वहीं, चुनावी दंगल में उतरे कुल चार प्रत्याशी में से दो की जमानत भी जब्त हो गई है।
सोमवार देर शाम चुनाव समिति के मुख्य संयोजक ओम मरवाह, सह संयोजक कृष्ण शर्मा, अध्यक्ष पद के चुनाव के पर्यवेक्षक ओपी ठाकुर, चुनाव समन्वयक रविंद्र शर्मा ने अध्यक्ष पद का परिणाम घोषित किया। विजेता भास्कर गुप्ता को चुनाव समिति ने प्रमाण पत्र भेंट कर शुभकामनाएं दीं। उन्होंने बताया कि अध्यक्ष पद जीतने वाले उम्मीदवार भास्कर गुप्ता ने 304, गुरुशरण परमार ने 265, तीसरे नंबर पर रहे विनोद शर्मा ने 18 और चौथे नंबर रहे मोहित लटावा ने 11 मत हासिल किए। पंजीकृत कुल 700 मतदाताओं में से 600 मतदाताओं ने अपने मतों का इस्तेमाल किया। बैलेट पेपर से हुए व्यापार मंडल के अध्यक्ष के चुनाव में दो मत रद्द करने पड़े। मतगणना की प्रकिया के दौरान ओमानंद शर्मा, जुगल किशोर गुप्ता, राज ठाकुर, विजय सोनी, सचिन मरवाह, मातुल बहल, अमित शर्मा, संजीव सूद, दिव्यांशु मौजूद रहे।
विज्ञापन


मतदान को लेकर महिला कारोबारियों में दिखा उत्साह
व्यापार मंडल के अध्यक्ष पद पर हुए मतदान के लिए महिला कारोबारी मतदाताओं का खूब उत्साह देखने को मिला। सोमवार सुबह 9:00 बजे मतदान की प्रकिया शुरू होते ही कारोबारी मतदाता वोट डालने पहुंच गए। दोपहर बाद 3:00 बजे तक चली मतदान की प्रक्रिया में दोपहर 12 बजे तक ही 50 प्रतिशत मतदान पूरा हो गया। कारोबारी सोनिया, राखी, इंदू और निजी दंत क्लिनिक की चिकित्सक साक्षी ने भी व्यापार मंडल के अध्यक्ष चुनने को अपना मतदान किया। पुलिस के पहरे में हुए मतदान प्रक्रिया के दौरान सिविल अस्पताल जोगिंद्रनगर से डाॅक्टर माणिक्य भी अपनी चिकित्सा टीम के साथ मौजूद रहे। दमकल विभाग के प्रभारी कर्म सिंह ने भी सुरक्षा का जिम्मा उठाते अपनी सेवाएं दी। मतदान करीब 93 प्रतिशत रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed