फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Balh Sports Association selected team

बल्ह स्पोर्ट्स एसोसिएशन ने चुनी टीम

Sun, 22 May 2022 11:21 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 22 May 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
Balh Sports Association selected team
बल्ह क्षेत्र के रत्ती खेल मैदान में आयोजित ट्रायल में भाग लेते खिलाड़ी। - फोटो : Mandi
नेरचौक (मंडी)। बल्ह स्पोर्ट्स एसोसिएशन ने रविवार को रत्ती खेल मैदान में विभिन्न स्पर्धाओं के लिए अंडर-14, 17 और अंडर-19 खिलाड़ियों का ट्रायल लिया। इसमें जिलेभर से करीब 75 खिलाड़ियों ने भाग लिया। 57 खिलाड़ियों का चयन किया गया।
विज्ञापन

लड़कों की अंडर-19 कबड्डी प्रतियोगिता के लिए 10 खिलाड़ियों का चयन किया। इनमें हिमांशु, लखविंद्र, राहुल, गीतानंद, रोहित, दीवांशु, सुमित, राजेश, यशवंत और देवेंद्र शामिल हैं। अंडर-17 लड़कों की कबड्डी स्पर्धा में नौ खिलाड़ियों का चयन किया। इनमें सतीश, हंस राज, बॉबी, आशीष, प्रवीण, विक्रांत, साहिल, कुनाल, दीपक शामिल हैं।
विज्ञापन

अंडर-17 लड़कियों की कबड्डी टीम में 11 खिलाड़ियों का चयन किया गया। इनमें निशु, भीमा, काजल, अंजलि, मुस्कान, लवली, पूजा, चेष्ठा, मधु, गीरजा और स्नेहा को शामिल किया गया। अंडर-17 लड़कियों की वॉलीबाल स्पर्धा में सात खिलाड़ियों में निशु देवी, काजल ठाकुर, लवीना ठाकुर, भीमा, गिरजा, मधु, चेष्ठा का चयन हुआ। अंडर-17 वॉलीबाल लड़कों में अविनाश चौधरी, सुजल ठाकुर, भूमि सिंह, मनोहर लाल, यशवंत, संजय ठाकुर और भूलेख का चयन किया। अंडर-17 लड़कियों की सौ मीटर दौड़ में गिरजा, चेष्टा, मधु, आशा और स्नेहा और लड़कों की अंडर-17 वर्ग में 200 मीटर दौड़ के लिए समीर खान, आदित्य, तरुण, राजीव, चिराग, दिव्यांशु, आदेश चौधरी और तुषार शर्मा का चयन किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसोसिएशन के प्रेस सचिव घनश्याम ठाकुर ने बताया कि सभी चयनित खिलाड़ियों का एक माह तक रत्ती खेल मैदान में प्रशिक्षण चलेगा। जून में बल्ह के कंसा चौक में आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में भाग लेने का अवसर मिलेगा। इस अवसर पर बल्ह स्पोर्ट्स एसोसिएशन के महासचिव लाल सिंह चौधरी, सचिव सुनील कुमार नायक, अध्यक्ष रीता चौधरी सहित अन्य पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed