फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Balh Congress devises strategy for a show of strength ahead of the Chief Minister's visit.

Mandi News: मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर बल्ह कांग्रेस ने शक्ति प्रदर्शन की बनाई रणनीति

Sun, 20 Sep 2026 06:26 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 20 Sep 2026 06:26 PM IST
विज्ञापन
Balh Congress devises strategy for a show of strength ahead of the Chief Minister's visit.
कंसा चौक में बल्ह मंडल कांग्रेस की बैठक, प्रकाश चौधरी और अरुण ठाकुर ने भरी हुंकार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नेरचौक (मंडी)। आगामी 26 तारीख को मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के बल्ह आगमन को लेकर बल्ह कांग्रेस पूरी तरह सक्रिय हो गई है। मुख्यमंत्री के दौरे को यादगार बनाने के लिए रविवार को कंसा चौक ग्राउंड में बल्ह मंडल कांग्रेस की बैठक आयोजित की गई। बैठक में कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने एकजुटता का प्रदर्शन करते हुए कार्यक्रम को सफल बनाने की रणनीति तैयार की। बैठक की अध्यक्षता पूर्व कैबिनेट मंत्री प्रकाश चौधरी और ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अरुण ठाकुर ने संयुक्त रूप से की।
पूर्व मंत्री प्रकाश चौधरी ने कार्यकर्ताओं में उत्साह भरते हुए कहा कि मुख्यमंत्री का यह दौरा बल्ह क्षेत्र के विकास के लिए महत्वपूर्ण साबित होगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया, ताकि मुख्यमंत्री के स्वागत कार्यक्रम को भव्य बनाया जा सके।
विज्ञापन

वहीं, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अरुण ठाकुर ने कहा कि बल्ह की जनता मुख्यमंत्री के स्वागत के लिए उत्साहित है। उन्होंने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपीं और आपसी समन्वय के साथ तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए। बैठक में विभिन्न बोर्डों एवं निगमों के अध्यक्ष, नगर परिषद नेरचौक के पार्षद, पंचायतों के वर्तमान एवं पूर्व प्रतिनिधि, जिला परिषद और बीडीसी सदस्य सहित महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, सेवादल तथा अन्य अग्रणी संगठनों के पदाधिकारी और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed