फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Baldwara Panchayat Pradhan's election canceled

बलद्वाड़ा पंचायत प्रधान का चुनाव निरस्त

Fri, 08 Apr 2022 10:54 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 08 Apr 2022 10:54 PM IST
विज्ञापन
Baldwara Panchayat Pradhan's election canceled
सरकाघाट (मंडी)। सरकारी भूमि पर अतिक्रमण का आरोप साबित होने पर बलद्वाड़ा पंचायत प्रधान को पद से हटाकर चुनाव को निरस्त करने का फैसला एसडीएम सरकाघाट राहुल जैन की अदालत ने सुनाया है। पंचायत प्रधान पद से हटाई गई ज्ञानो देवी ने कहा कि वह फैसले को उपायुक्त मंडी की अदालत में चुनौती देंगी।
विज्ञापन

उनके खिलाफ कुछ लोगों ने षड्यंत्र रचा है। इससे पहले भी वह प्रधान रह चुकी हैं और उस दौरान भी शिकायतें हुई थीं, जिसमें निर्दोष साबित हुई थी। एसडीएम सरकाघाट राहुल जैन ने बताया कि सरकारी भूमि पर कब्जे का आरोप साबित होने पर प्रधान ज्ञानो देवी को पद से हटाकर चुनाव निरस्त कर दिया है।
विज्ञापन

सीट खाली घोषित कर दी गई है। उन्होंने बताया कि ज्ञानो देवी पर चुनाव में उनकी प्रतिद्वंद्वी रही हंसा देवी ने सरकारी भूमि पर अतिक्रमण का आरोप लगाया था। ज्ञानो देवी करीब साल भर पहले ही पंचायत प्रधान बनी थी। अदालत के आदेशों की कापी की प्रति खंड विकास अधिकारी गोपालपुर और उपायुक्त मंडी को उचित कार्रवाई के लिए प्रेषित कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed