{"_id":"68c468d9fbf4d9db2a0c2edd","slug":"baba-jogo-academy-nalagarh-emerged-victorious-in-kabaddi-competition-mandi-news-c-90-1-ssml1045-169459-2025-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: कबड्डी स्पर्धा में बाबा जोगो अकादमी नालागढ़ ने विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: कबड्डी स्पर्धा में बाबा जोगो अकादमी नालागढ़ ने विजेता
Sat, 13 Sep 2025 12:09 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
Updated Sat, 13 Sep 2025 12:09 AM IST
विज्ञापन
माता त्रिपुरी भैरवा मेला स्योग पंडोह में कबड्डी प्रतियोगिता की विजेता टीम मुख्य अतिथि के साथ।
पंडोह (मंडी)। माता त्रिपुरी भैरवा मेले के छठे दिन शुक्रवार को ग्राम पंचायत स्योग में राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। सीनियर वर्ग में कुल 12 टीमों ने हिस्सा लिया।
सेमीफाइनल मुकाबलों में बाबा जोगो अकादमी नालागढ़ और पंडोह की टीमों ने शानदार जीत दर्ज कर फाइनल में अपनी जगह बनाई। फाइनल मुकाबला बेहद रोमांचक रहा, जिसमें बाबा जोगो अकादमी ने पंडोह को 21 अंकों के अंतर से हराकर विजेता ट्रॉफी पर कब्जा जमाया।
मुख्यातिथि कांग्रेस नेता दीपक शर्मा ने विजेता और उपविजेता टीम को नकद राशि और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। उनके साथ गौरव कृष्ण वर्मा, अनिल शर्मा, मनिंदर और ऋषभ गुलेरिया भी मौजूद रहे। प्रतियोगिता में रेफरी की भूमिका में नरेंद्र शर्मा, रफीक मोहम्मद और चतर सिंह ने सफल संचालन किया।। संवाद