{"_id":"6788f81eba5d6b89a509dfe6","slug":"awareness-programs-will-be-held-in-schools-for-waste-management-mandi-news-c-90-1-ssml1045-145491-2025-01-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: कचरा प्रबंधन के लिए स्कूलों में होंगे जागरूकता कार्यक्रम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: कचरा प्रबंधन के लिए स्कूलों में होंगे जागरूकता कार्यक्रम
विज्ञापन
उपायुक्त ने दिए अधिकारियों को जागरूकता गतिविधियां आयोजित करने के निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। एनजीटी और उच्च न्यायालय की ओर से पारित आदेशों की अनुपालना के लिए तैयार की गई विभिन्न कार्य योजनाओं के कार्यान्वयन की समीक्षा करने के लिए उपायुक्त मंडी अपूर्व देवगन की अध्यक्षता में वीरवार काे बैठक हुई। जिलास्तरीय टास्क फोर्स की बैठक में उपायुक्त ने कहा कि कचरा प्रबंधन के लिए स्कूलों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
उपायुक्त ने ठोस कचरा प्रबंधन, डोर-टू-डोर कूड़ा एकत्रित करने, श्रेडर मशीनों की स्थापना, प्लास्टिक वेस्ट प्रबंधन आदि कार्यों की समीक्षा की। सभी नगर निकायों के अधिकारियों को डोर-टू-डोर कचरा एकत्रित करने वाले कर्मचारियों की जागरूकता के लिए गतिविधियां आयोजित करने के निर्देश दिए। आम नागरिकों को भी जागरूक किया जाए ताकि सेनेटरी वेस्ट को अगल एकत्रित किया जा सके। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी विनय कुमार ने बताया कि पिछले एक महीने में 40,500 रुपये के चालान किए गए। इसमें 4.200 किलो प्लास्टिक जब्त किया गया। बैठक में एडीसी मंडी रोहित राठौर आदि मौजूद रहे।
...
पीडब्ल्यूडी को देना होगा प्लास्टिक
उपायुक्त ने सभी नगर निकाय के अधिकारियों को सख्त आदेश दिए कि एकत्रित वेस्ट प्लास्टिक को श्रेडर मशीन से टुकड़े करने के उपरांत लोक निर्माण विभाग को देना सुनिश्चित करें। अगर लोक निर्माण विभाग का कोई अधिकारी प्लास्टिक वेस्ट लेने से इनकार करता है तो इसकी जानकारी एडीसी मंडी को दें। अवैध डंपिंग और कूड़ा फेंकने वालों पर सीसीटीवी के माध्यम से नजर रखी जाए।