फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Ashwagandha will be discussed from a modern perspective: Vinita Negi

अश्वगंधा पर आधुनिक दृष्टिकोण से होगी चर्चा : विनीता नेगी

Tue, 09 Dec 2025 11:30 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 09 Dec 2025 11:30 PM IST
विज्ञापन
Ashwagandha will be discussed from a modern perspective: Vinita Negi
पंडोह (मंडी)। क्षेत्रीय आयुर्वेद अनुसंधान संस्थान मंडी की प्रभारी डॉ. विनीता कुमारी नेगी ने कहा कि पारंपरिक चिकित्सा पर द्वितीय वैश्विक शिखर सम्मेलन का आयोजन 17 से 19 दिसंबर तक किया जाएगा। यह आयोजन आयुष मंत्रालय की ओर से पारंपरिक चिकित्सा केंद्र और विश्व स्वास्थ्य संगठन के सहयोग से भारत मंडपम नई दिल्ली में होगा। प्रेसवार्ता में सम्मेलन से जुड़े प्रमुख बिंदुओं पर जानकारी दी गई।
विज्ञापन

नेगी ने कहा कि आयोजन में 100 से अधिक देशों के मंत्री, नीति निर्माता, वैश्विक स्वास्थ्य नेता, शोधकर्ता, विशेषज्ञ, उद्योग प्रतिनिधि तथा पारंपरिक चिकित्सा से जुड़े चिकित्सक और प्रेक्टिशनर भाग लेंगे। सत्र के दौरान भारत की प्रमुख औषधीय जड़ी बूटी अश्वगंधा पर पारंपरिक तथा आधुनिक वैज्ञानिक दृष्टिकोण से चर्चा की जाएगी। कहा कि सम्मेलन से नई नीतियों, शोध सहयोग और स्वास्थ्य सेवा प्रणालियों में सुधार की दिशा में ठोस मार्गदर्शन मिलने की उम्मीद है। यह आयोजन पारंपरिक और आधुनिक चिकित्सा पद्धतियों के बीच के लिए सेतु का कार्य करेगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed