{"_id":"61c36d4ffc26db418a0ea30b","slug":"apposing-of-nagar-parishad-plan-mandi-news-sml394339346","type":"story","status":"publish","title_hn":"25 लाख की घास से हराभरा होगा सुंदरनगर का जवाहर पार्क मैदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
25 लाख की घास से हराभरा होगा सुंदरनगर का जवाहर पार्क मैदान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुंदरनगर (मंडी)। नगर परिषद सुंदरनगर ने शहर के मध्य स्थित ऐतिहासिक जवाहर पार्क मैदान को हराभरा कर इसके सौंदर्यीकरण करने की कवायद शुरू कर दी है।
मैदान में करीब 25 लाख रुपये की लागत से नीलगिरी घास लगाने के लिए ऑनलाइन टेंडर जारी कर दिए हैं। मैदान में घास लगने से यहां पर रोजाना खेलने के लिए आने वाले खिलाड़ियों को इससे बेहतर सुविधा मिलेगी और उन्हें धूल मिट्टी से भी छुटकारा मिलेगा। नगर परिषद की इस कवायद का जहां युवा वर्ग ने स्वागत किया है, वहीं कांग्रेस पार्टी इसके विरोध में आ गई है। कांग्रेस पार्टी का कहना है कि जवाहर पार्क मैदान में घास लगाना सरासर धन बर्बादी है। इस मैदान में हर साल राज्य स्तरीय नलवाड़ और देवता मेला का आयोजन होने से गड्ढे पड़ने से यह पूरी तरह से खराब हो जाता है। ऐसे में अगर यहां पर घास लगाई जाएगी तो वह टिक नहीं पाएगी।
गौरतलब है कि जवाहर पार्क मैदान सुंदरनगर शहर में नगर परिषद का एकमात्र ऐसा मैदान है, जहां कई दशकों से बड़े आयोजन होते आ रहे हैं। इस मैदान पर हर साल राज्य स्तरीय नलवाड़ और देवता मेला, राजनीतिक रैलियां, स्वतंत्रता और गणतंत्र दिवस कार्यक्रम, दशहरा और दुर्गा पूजा उत्सव के साथ उपमंडल स्तरीय रेडक्रॉस मेले लगाया जाता है। मैदान में धूल मिट्टी उठने से यहां पहुंचने वाले लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। दिनभर स्थानीय युवा भी खेलने के लिए इसी मैदान में पहुंचते हैं। नगर परिषद घास लगाने की कवायद को सही करार दे रही है। वहीं कांग्रेस पार्टी द्वारा इस कवायद पर तर्क के साथ सवाल खड़े किए जा रहे है। कांग्रेस का कहना है कि वास्तविकता को नजरअंदाज कर नगर परिषद आनन-फानन में निर्णय लेकर लाखों रुपयों के सरकारी धन को बर्बाद करने पर आमादा हो गई है।
जवाहर पार्क मैदान में हर वर्ष राज्य स्तरीय देवता और नलवाड़ मेला आयोजित किया जाता है। अगर इस मैदान पर घास लगाई जाती है तो यह पूरी तरह से सरकारी धन का दुरुपयोग होगा।
विज्ञापन
-सोहन लाल ठाकुर, पूर्व विधायक सुंदरनगर
विकास को नहीं पचा रही कांग्रेस
जवाहर पार्क में प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड द्वारा जारी राशि से शहर को हरा भरा रखने के लिए घास लगाई जा रही है। मैदान की सुरक्षा दीवार पर भित्ति चित्र हिमाचल की संस्कृति को प्रस्तुत कर रहे है। मैदान का भी सौंदर्यीकरण कर उसे नया रूप दिया जा रहा है। घास लगने से यहां खेलने वाले खिलाड़ियों को भी बेहतर सुविधा मिलेगी। कांग्रेस पार्टी विकास पचा नहीं पा रही है, उसे हर विकास कार्य फालतू खर्चा प्रतीत होता है।
-जितेंद्र शर्मा अध्यक्ष, नगर परिषद सुंदरनगर।