{"_id":"66a787cf3d24d73a3f07a8dc","slug":"apply-for-street-vendor-license-by-august-5-hitesh-mandi-news-c-90-1-ssml1045-132022-2024-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेहड़ी फड़ी धारक लाइसेंस के लिए 5 अगस्त तक करें आवेदन : हितेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेहड़ी फड़ी धारक लाइसेंस के लिए 5 अगस्त तक करें आवेदन : हितेश
विज्ञापन
नगर विक्रय समिति की बैठक में बाेले समिति के कार्यकारी अधिकारी
संवाद न्यूज एजेंसी
सुंदरनगर(मंडी)। नगर परिषद सुंदरनगर में सोमवार को नगर विक्रय समिति की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता नगर विक्रय समिति के अध्यक्ष एवं कार्यकारी अधिकारी हितेश कुमार शर्मा ने की। बैठक में निर्णय लिया गया कि जितने भी शहर में रेहड़ी धारक हैं और जिनके लाइसेंस रिन्यू होने हैं या जो नए लाइसेंस बनाना चाहते हैं वे 5 अगस्त तक अपने आवेदन नगर परिषद कार्यालय में आवेदन करना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि नोटिफिकेशन फॉर रिनुअल वेंडिंग लाइसेंस आवेदन करने की तिथि 5 से 20 अगस्त तक रहेगी। उन्होंने बताया 31 अगस्त तक सभी आवेदनों को रिन्यू और अप्रूव कर दिया जाएगा । उन्होंने सभी रेहड़ी फड़ी धारकों से आग्रह किया है कि वे 5 अगस्त तक अपने आवेदन देना सुनिश्चित करें। इससे पहले मार्च 2023 तक जिन्होंने भी आवेदन किया है या जिनके लाइसेंस बने हैं वे सभी रद्द माने जाएंगे। इसके साथ ही बीबीएमबी कॉलोनी क्षेत्र में बैठे रेहड़ी धारकों को भी नगर परिषद सुंदरनगर से वेंडिंग लाइसेंस लेना अनिवार्य है।