फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Apples rotted due to road closure, there was no electricity or mobile network

Mandi News: सड़क बंद होने से सड़ गया सेब, बिजली व मोबाइल नेटवर्क भी नहीं

Thu, 11 Sep 2025 06:53 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Thu, 11 Sep 2025 06:53 AM IST
विज्ञापन
Apples rotted due to road closure, there was no electricity or mobile network
बालीचौकी (मंडी)। हिमाचल किसान सभा लोकल कमेटी बालीचौकी ने किसान सभा राज्य कमेटी सदस्य महेंद्र राणा की अध्यक्षता में आपदा प्रभावित क्षेत्र ग्राम पंचायत कांढा का दौरा किया। ग्राम पंचायत में बड़े पैमाने पर लोगों के घरों और जमीन का नुकसान हुआ है। लगभग 26 घर पूरी तरह और आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हुए हैं। सैकड़ों बीघा जमीन तबाह हुई है। सेब, टमाटर और मक्की की फसल को बड़े पैमाने पर नुकसान हुआ है। सड़कें बंद होने के कारण हजारों पेटियां सेब की सड़ चुकी है। लगभग 30 दिनों से लगातार क्षेत्र में बिजली और नेटवर्क गुल है। अभी भी बिजली की व्यवस्था नहीं हो पाई और पूरा क्षेत्र अंधेरे में है। ग्राम पंचायत खानी, कांढा, खून, खलवाहन, थाटा, सुधारनी, बूंग जहलगाड़ में बिजली नहीं है। अभी तक राजस्व, कृषि बागवानी विभाग के अधिकारी हर पंचायत में नहीं पहुंचे हैं। किसान सभा ने मांग की है कि गांव-गांव में प्रभावितों की सूची बनाई जाए। नुकसान का प्रमाणपत्र भी दिया जाए। इसके साथ-साथ लोगों की जमीन के नुकसान का भी मूल्यांकन करें। लोगों को जमीन के बदले जमीन और मकान के बदले मकान दिया जाए। इसके साथ-साथ सेब की फसल का भी मुआवजा दिया जाए। सड़कें न होने से लोगों को राशन पीठ पर ढोकर ले जाना पड़ रहा है। किसान सभा 15 सितंबर को उपमंडल अधिकारी को मांग पत्र सौंपेगी। प्रतिनिधि मंडल में महेंद्र राणा, धर्मेंद्र कुमार, ओमप्रकाश, मेघ सिंह पालसरा सहित कई लोग उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed