{"_id":"6187fa245ce6922a9a00a205","slug":"anshul-piyush-top-biking-competition-mandi-news-sml389516536","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइकिंग स्पर्धा में अंशुल, पीयूष रहे अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइकिंग स्पर्धा में अंशुल, पीयूष रहे अव्वल
विज्ञापन
मंडी में जिला स्तरीय साइकिल रैली और माउंटेन बाइकिंग प्रतिसोगिता में भाग लेते प्रतिभागी। संवाद
- फोटो : Mandi
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंडी। जिला युवा सेवाएं एवं खेल विभाग मंडी ने हिमाचल प्रदेश के पूर्ण राज्य स्वर्ण जयंती वर्ष के उपलक्ष्य पर जिला स्तरीय साइकिल रैली और माउंटेन बाइकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया। उपायुक्त मंडी अरिंदम चौधरी ने फ्लैग ऑफ करके प्रतियोगिता का शुभारंभ किया।
प्रतियोगिता में 100 के करीब खिलाड़ियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता का समापन सदर एसडीएम रितिका जिंदल ने किया। उन्होंने सभी विजेता और प्रतिभागी खिलाड़ियों को स्वस्थ रहने के लिए साइकिलिंग से जुड़ने का आह्वान किया।
मुख्यातिथि ने सभी विजेता खिलाड़ियों को मेडल, इनामी राशि और प्रवीणता प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया। इस मौके पर जिला युवा सेवाएं एवं खेल अधिकारी मंडी नरेश ठाकुर ने बताया कि अंडर 16 लड़कों की 10 किमी बाइकिंग प्रतियोगिता में पीयूष वैद्य ने प्रथम, पीयूष कुमार ने द्वितीय और गुरकीरत ने तृतीय स्थान हासिल किया।
विज्ञापन
लड़कियों के वर्ग में गरिमा ने प्रथम और अवनी ने द्वितीय स्थान हासिल किया। अंडर-23 लड़कों की 50 किमी बाइकिंग में अंशुल ने प्रथम, भूपेश ने द्वितीय और राजेश ने तृतीय स्थान हासिल किया। 23 से अधिक आयु वर्ग में लड़कों के वर्ग में जसप्रीत ने प्रथम, संदीप ने द्वितीय और नवनीत ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
प्रत्येक वर्ग में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों को क्रमश: 4000, 2500, 1500 रुपये का नकद पुरस्कार दिया गया। विजेताओं का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया गया। यह प्रतियोगिता शिमला में होगी।
यह प्रतियोगिता मंडी साइकिलिंग संघ के सहयोग से करवाई गई। इस दौरान नरेश ठाकुर, बास्केटबाल प्रशिक्षक सतिंद्र, फुटबाल प्रशिक्षक विक्रम, बैडमिंटन प्रशिक्षक लोकेश शर्मा, खेम राज, कमलेश ठाकुर, जगदीश, चिराग, बलदेव, पूर्ण, साइकिलिंग संघ के पदाधिकारी बेदांस बहल, सृजन, नंदन, करिश्मा, रोहित, आदित्य, नितिन, मुकुल, अरुण, अचल, स्वप्निल आदि मौजूद रहे। संवाद