{"_id":"652ec9c02ef42d3031077a86","slug":"another-luxury-bus-from-jogindernagar-bus-depot-sent-to-kangra-mandi-news-c-90-1-ssml1025-11065-2023-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: जोगिंद्रनगर बस डिपो की एक और लग्जरी बस कांगड़ा भेजी, यात्रियों ने किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: जोगिंद्रनगर बस डिपो की एक और लग्जरी बस कांगड़ा भेजी, यात्रियों ने किया हंगामा
विज्ञापन
जोगिन्द्रनगर बस अड्डे में उमड़ी यात्रियों की भीड़ संवाद
जोगिंद्रनगर (मंडी)। जिले के जोगिंद्रनगर बस डिपो की एक और लग्जरी बस कांगड़ा के एक बस डिपो में मर्ज होने से अब बस डिपो डिनोटिफाई की अटकलें तेज हो गई हैं। निगम ने त्योहारी सीजन में स्थानीय यात्रियों को एक और जोरदार झटका देकर जोगिंद्रनगर से लुधियाना के लिए बीते कई वर्षों से चल रही लग्जरी बस की सेवा को विराम लगा है। इसकी जगह इस रूट पर साधारण बस भेजी गई है।
बस डिपो जोगिंद्रनगर से सुबह करीब नौ बजे लुधियाना के लिए चलने वाली परिवहन निगम की इस बस को धर्मशाला मंडलीय डिविजन प्रबंधन ने स्थानीय बस अड्डे से हटाकर जिला कांगड़ा के एक बस डिपो मेें शामिल कर जोगिंद्रनगरवासियों की दिक्कतें बढ़ा दी हैं। परिवहन निगम की इस लग्जरी बस का संचालन लुधियाना के लिए दो वर्षों से हो रहा था। इसकी जगह अब साधारण बस को शुरू किया गया है। मंगलवार को जोगिंद्रनगर बस अड्डे से लुधियाना के लिए जब लग्जरी बस की जगह साधारण बस को भेजा गया तो बस अड्डे पर मौजूद यात्रियों ने खूब हंगामा भी किया।
इससे पहले बस डिपो जोगिंद्रनगर की दो लंबी दूरी की चार बसों को रूट सहित (हरिद्वार और गुरुग्राम) को बैजनाथ डिपो में मर्ज किया जा चुका है। 16 चालक, परिचालकों के तबादले भी बैजनाथ बस डिपो में होने के बाद अब बस डिपो जोगिंद्रनगर की लग्जरी बस को अचानक जिला कांगड़ा में मर्ज करने से बस डिपो की डिनोटिफाई की अटकलों की चर्चाएं तेज हो चुकी हैं। बता दें कि जोगिंद्रनगर बस डिपो में निर्धारित कुल 70 रूटों में अभी भी संचालित 50 बसों में 70 प्रतिशत बसों की हालत खस्ता है। नई बसों को बेड़े में शामिल करने से पहले लग्जरी बस को जिला कांगड़ा में मर्ज कर दिया गया है।
विज्ञापन
इस बारे क्षेत्रीय प्रबंधक कुलदीप सिंह ने कहा कि बस डिपो जोगिंद्रनगर की एक लग्जरी बस को परिवहन निगम के उच्चाधिकारियों के आदेशों पर जिला कांगड़ा में भेजा गया है। बस रूट से कोई भी छेड़छाड़ नहीं की गई है। केवल लग्जरी बस की जगह अब साधारण को निर्धारित रूट पर भेजा जा रहा है।
बॉक्स
बस डिपो जोगिंद्रनगर के डिनोटिफाई होने की कोई भी अटकलें नहीं है। त्योहारी सीजन के चलते लग्जरी बस को कुछ समय के लिए जिला कांगड़ा से संचालन के लिए वापिस मंगवाया गया है। स्थानीय बस डिपो के बेड़े में नई बसों को शामिल कर दिया गया है। लग्जरी बसें भी जल्द शामिल होगी।
-पंकज चड्ढा, मंडलीय प्रबंधक, एचआरटीसी