{"_id":"68c46cc34a9e80841402dc34","slug":"another-attempt-at-theft-in-satshri-dev-balakameshwar-temple-mandi-news-c-90-1-ssml1045-169371-2025-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: सतश्री देव बालाकामेश्वर मंदिर में फिर चोरी का प्रयास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: सतश्री देव बालाकामेश्वर मंदिर में फिर चोरी का प्रयास
विज्ञापन
नेरचौक (मंडी)। बल्ह घाटी के ग्राम देवता सत श्री देव बालाकामेश्वर मंदिर में एक बार फिर चोरी का प्रयास किया गया। वीरवार रात करीब 1:50 बजे दो बाइकों पर सवार पांच युवक मंदिर परिसर पहुंचे। हालांकि चौकीदार की हलचल से सभी आरोपी मौके से भाग खड़े हुए। चौकीदार ने तुरंत मंदिर के मुख्य सलाहकार को फोन कर जानकारी दी। सलाहकार जब तक मौके पर पहुंचे, तब तक युवक भाग चुके थे। इसके बाद रात को ही पुलिस को घटना की सूचना दी गई।
मंदिर कमेटी और स्थानीय लोग चोरी की घटनाओं को लेकर गुस्से में हैं। मंदिर में पूर्व में भी 3 जून 2025 और 23 दिसंबर 2021 को चोरी की घटनाएं हो चुकी हैं। ग्रामीणों हेम सिंह वालिया, चित्र सिंह, धर्मपाल ठाकुर, वीरेंद्र लखनपाल, नेत्र सिंह ठाकुर, दीक्षित नारंग, हंसराज शर्मा, पंचायत प्रधान संत राम आदि ने आरोपियों को शीघ्र पकड़ने की मांग की है।
सत श्री देव बालाकामेश्वर प्रबंधन समिति के अध्यक्ष गोविंद ठाकुर ने बताया कि कुछ दिनों से चौकीदार घर पर था। इसलिए समिति के सदस्य रात को मंदिर में ही सो रहे थे। घटना के बारे में एसपी मंडी से भी चर्चा की गई है। मुख्य गूर नेत्र सिंह शास्त्री ने बताया कि ग्रामीणों ने संदिग्ध युवकों के वीडियो क्लिप्स भी साझा किए हैं। एसएचओ बल्ह संजय कुमार ने बताया कि मंदिर परिसर का निरीक्षण किया गया है। मामले में जांच की जा रही है। संवाद