फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   angry doctor demage the patient report

डाक्टर ने बिना देखे फाड़ डाली मरीज की रिपोर्ट और पर्ची

Thu, 16 Mar 2017 10:53 PM IST
मंडी
मंडी Updated Thu, 16 Mar 2017 10:53 PM IST
विज्ञापन
angry doctor demage the patient report
चिकित्सक
 मंडी। जोनल अस्पताल मंडी में डाक्टर की ओर से एक मरीज की पर्ची और रिपोर्ट फाड़ने का मामला सामने आया है। मरीज के पति ने इस बारे में मंडी अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षक और मुख्य चिकित्सा अधिकारी को लिखित शिकायत की है और संबंधित डाक्टर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। सदर क्षेत्र के बट्टा गांव के प्यारे लाल ने कहा कि उसकी पत्नी मथुरा देवी बीमार है और वह पिछले एक हफ्ते से उसके इलाज के लिए जोनल अस्पताल मंडी आ रहे थे। सारा दिन इंतजार करने के बाद भी शाम तक उनका नंबर नहीं आता था। वह बिना चेकअप करवाए लौट जाते थे।
विज्ञापन


बुधवार को जब उसकी पत्नी का नंबर आ गया और वह अपनी पत्नी को लेकर डाक्टर के पास गए। जैसे ही उन्होंने अल्ट्रासाउंड, एक्स-रे और एमआरआई की रिपोर्ट डाक्टर को दिखानी चाही तो उन्होंने बिना देखे ही सभी रिपोर्ट फाड़ डाली। इसके साथ ही पर्चियां भी फाड़ दीं। उन्होंने कहा कि वह एक गरीब परिवार से संबंध रखता है। बड़ी मुश्किल से उन्होंने पत्नी के इलाज के लिए पैसे लोगों से उधार लिए थे और टेस्ट करवाए थे, लेकिन डाक्टर ने सभी रिपोर्ट फाड़ डाली। अब वह दोबारा टेस्ट कहां और कैसे करवाएंगे। उनकी पत्नी का इलाज भी नहीं हो रहा। उन्होंने सीएमओ से मांग की है कि इस संबंध में जांच की जाए और डाक्टर के खिलाफ कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाए।   उधर, जोनल अस्पताल मंडी में मरीज की पर्ची फाड़ने के मामले में डॉक्टर का कहना है कि उक्त व्यक्ति नियमों की अनदेखी कर बार-बार ओपीडी में घुस रहा था। साथ ही जल्द जांच न करने पर धमकियां दीं। जब व्यक्ति से जांच के लिए नंबर के हिसाब से आने का आग्रह किया गया तो वह भड़क गया और धमकियां देने लगा। यही नहीं इस दौरान उक्त व्यक्ति ने जांच कार्य में व्यवधान पैदा किया, जिसके चलते जांच के लिए आए अन्य लोगों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।  
विज्ञापन


कोट्स      
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. देश राज शर्मा ने कहा कि इस संबंध में उन्हें शिकायत मिली है। जिस डाक्टर के खिलाफ शिकायत मिली है, उससे जवाब तलब किया जाएगा और नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed