फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Alleged irregularities in road construction

रोपा पधर सड़क निर्माण में अनियमितता का आरोप

Mon, 13 Dec 2021 11:15 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 13 Dec 2021 11:15 PM IST
विज्ञापन
Alleged irregularities in road construction
एसडीएम जोगिंद्रनगर को ज्ञापन सौंपते रोपा पधर पंचायत के लोग। - फोटो : Mandi
जोगिंद्रनगर (मंडी)। रोपा पधर पंचायत में सड़क की डीपीआर के मापदंडों के उल्लंघन पर ग्रामीण तलख हो गए हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री से कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

बीडीसी सदस्य भुवनेश्वर की मौजूदगी में लोगों ने एसडीएम जोगिंद्रनगर डॉ. विशाल शर्मा और लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता को शिकायत पत्र सौंपा। इसमें निष्पक्ष जांच की मांग की गई। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि सड़क के निर्माण में डीपीआर में तय मापदंडों का खुलेआम उल्लंघन हुआ है। जहां डंगे लगने थे वहां पर नहीं लग पाए। नालियों में पानी की निकासी के लिए लगने वाले पाइप में अनियमितता बरती गई। पैरापिट निर्माण में भी लापरवाही की गई है। ग्रामीणों ने प्रदेश के मुख्यमंत्री से उच्च स्तरीय जांच की मांग की है।
विज्ञापन

रोपा पधर पंचायत के ग्रामीणों ने हस्ताक्षरयुक्त शिकायत पत्र को एसडीएम को सौंपा। उन्होंने मझारनू, कुडुंनी, कुफरू, बनेहड़ करीब 6 किलोमीटर सड़क के निर्माण में लापरवाही पर निष्पक्ष जांच की मांग की। गुरदेव सिंह, प्रेम सिंह, बिमला देवी, सोनू, किरणा, सुनीता, उधम सिंह, निर्मला, सोमा देवी, कमला देवी, राज कुमार, रामकली, शर्मिला देवी ने सड़क के निर्माण में अनियमितता और कछुआ चाल चल रहे निर्माण कार्य पर भी लोक निर्माण विभाग की कार्यप्रणाली को घेरा है। एसडीएम डॉ. विशाल शर्मा ने लोक निर्माण विभाग को फील्ड रिपोर्ट कार्यालय में भेजने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed