फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Alcohol will not be served at the wedding ceremony in Bharauri.

Mandi News: भरौरी में शादी समारोह में नहीं परोसी जाएगी शराब

Tue, 21 Jul 2026 04:30 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jul 2026 04:30 AM IST
विज्ञापन
Alcohol will not be served at the wedding ceremony in Bharauri.
भरौरी में शादी समारोह में नहीं परोसी जाएगी शराब
विज्ञापन

ग्रामसभा में सर्वसम्मति से लिया गया निर्णय
नियम तोड़ने वालों पर लगेगा भारी जुर्माना
संवाद न्यूज एजेंसी
धर्मपुर (मंडी)। उपमंडल की ग्राम पंचायत भरौरी ने क्षेत्र को नशामुक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण और ऐतिहासिक पहल की है। पंचायत की ग्रामसभा में सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित कर शादी-ब्याह, सामाजिक एवं अन्य सार्वजनिक आयोजनों में शराब परोसने पर रोक लगाने का निर्णय लिया गया। इसके साथ ही पंचायत क्षेत्र में शराब, चिट्टा सहित अन्य मादक पदार्थों की बिक्री और सेवन के खिलाफ व्यापक अभियान चलाने का भी फैसला लिया गया।
ग्राम पंचायत प्रधान विनोद शर्मा ने बताया कि पंचायत का उद्देश्य युवाओं को नशे की गिरफ्त से बचाना और समाज में स्वस्थ और सकारात्मक वातावरण तैयार करना है। उन्होंने कहा कि ग्राम सभा में उपस्थित लोगों ने एकमत होकर नशे के खिलाफ सख्त कदम उठाने का समर्थन किया और पंचायत को इस दिशा में आवश्यक कार्रवाई करने के लिए अधिकृत किया।
विज्ञापन

पंचायत स्तर पर एक विशेष निगरानी समिति का गठन किया जाएगा, जिसमें पंचायत प्रतिनिधियों के अलावा बुद्धिजीवी, महिला मंडलों, युवक मंडलों तथा स्थानीय लोगों को भी शामिल किया जाएगा। यह समिति पंचायत क्षेत्र में नशे से संबंधित गतिविधियों पर नजर रखेगी और किसी भी प्रकार की अवैध शराब, चिट्टा या अन्य नशीले पदार्थों की बिक्री की सूचना तुरंत प्रशासन और पुलिस तक पहुंचाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

यदि कोई व्यक्ति पंचायत की ओर से बनाए गए नियमों का उल्लंघन करते हुए शादी-ब्याह या अन्य आयोजनों में शराब परोसता है अथवा पंचायत क्षेत्र में नशे के कारोबार को बढ़ावा देता पाया गया, तो उसके खिलाफ पंचायत स्तर पर निर्धारित नियमों के अनुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी। ऐसे मामलों में भारी भरकम जुर्माना लगाने के साथ-साथ प्रशासनिक कार्रवाई के लिए भी मामला संबंधित विभाग को भेजा जाएगा।

ग्राम सभा में मौजूद लोगों विपन कुमार, सुभाष चंद सहित समस्त लोगों ने कहा कि नशे की बढ़ती प्रवृत्ति समाज और विशेषकर युवाओं के भविष्य के लिए गंभीर चुनौती बनती जा रही है। सामाजिक भागीदारी के माध्यम से इस बुराई को समाप्त करने के लिए सामूहिक प्रयास आवश्यक हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed